उत्तर प्रदेश प्रयागराज
इनपुट:सोशल मीडिया
प्रयागराज :---प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने अधिवक्ता सिम्पल सिंह को अपना पैनल अधिवक्ता नियुक्त किया है। अब वे प्राधिकरण से जुड़े मामलों की पैरवी इलाहाबाद हाईकोर्ट में करेंगी।
प्राधिकरण के विधि अधिकारी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से यह जानकारी दी गई। सिम्पल सिंह प्रयागराज के अल्लापुर स्थित किदवई नगर की निवासी हैं और तेज-तर्रार व दक्ष अधिवक्ता के रूप में जानी जाती हैं।
हाईकोर्ट में प्राधिकरण से जुड़े विभिन्न प्रकरणों के प्रभावी निस्तारण और मजबूती से पक्ष रखने के उद्देश्य से यह नियुक्ति की गई है।

TREND