उत्तर प्रदेश देवरिया
इनपुट: देवरिया
देवरिया :---पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने बुधवार को पुलिस लाइन आरटीसी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं महिला रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण और सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने प्रशिक्षुओं से संवाद कर अनुशासन, गुणवत्ता और जनसेवा की भावना पर जोर दिया।
बैठक में वामा सारथी की अध्यक्षा मेघना गुप्ता, सदस्याएँ रिशु सिंह और अमृता सिंह, एएसपी उत्तरी अरविन्द वर्मा और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एसपी ने बैरकों, मेस, क्लासरूम और प्रशिक्षण ग्राउंड का निरीक्षण कर साफ-सफाई, खानपान और अन्य व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। उन्होंने मेस का भोजन चखकर गुणवत्ता परखने के साथ सुधार के निर्देश दिए।

TREND