उत्तर प्रदेश लखनऊ
इनपुट: रमाशंकर गुप्ता
लखनऊ :---भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 24 जुलाई को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग ने बताया कि सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा और मुरादाबाद समेत कई जिलों में मूसलधार वर्षा की प्रबल संभावना है। लगातार बारिश से इन क्षेत्रों में जलभराव और निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, 24 घंटे के भीतर 70 से 120 मिमी तक बारिश दर्ज की जा सकती है। संबंधित जिलों के प्रशासन को सतर्क रहने और राहत दलों को तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।
वज्रपात का खतरा कई जिलों पर मंडरा रहा
मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि सहारनपुर, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल और बदायूं सहित दर्जनों जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है।
*Padnews*

TREND