Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    Dainik Rashifal दैनिक राशिफल हिन्दू पंचांग व वैदिक पंचांग जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल जानिएं: आचार्य पंडित चिंताहरण पांडेय

    ब्रह्मपुर बक्सर बिहार 
    इनपुट: विवेकानंद पांडेय 
     ब्रह्मपुर बक्सर बिहार :-- आज दिनांक - 30 अगस्त 2025 दिन - शनिवार
    🌤️ विक्रम संवत - 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081)
    🌤️ शक संवत - 1947
    🌤️ अयन - दक्षिणायन
    🌤️ ऋतु - शरद ऋतु
    🌤️ मास - भाद्रपद
    🌤️ पक्ष - शुक्ल
    🌤️ तिथि - सप्तमी रात्रि 10:56 तक तत्पश्चात अष्टमी
    🌤️ नक्षत्र - विशाखा दोपहर 02:37 तक तत्पश्चात अनुराधा
    🌤️ योग - इन्द्र शाम 03:10 तक तत्पश्चात वैधृति
    🌤️ राहुकाल - सुबह 09:30 से सुबह 11:05 तक
    🌤️ सूर्योदय - 06:22
    🌤️ सूर्यास्त - 06:55
    👉 दिशाशूल - पूर्व दिशा में
    🚩 व्रत पर्व विवरण -
    💥 विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
    💥 ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')
    💥 शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')
    💥 हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)

    🕉️  वैदिक पंचांग  🕉️🌷 राधा अष्टमी 🌷
    🙏🏻31 अगस्त, रविवार को श्रीराधा अष्टमी है। जन्माष्टमी के पूरे 15 दिन बाद ब्रज के रावल गांव में राधा जी का जन्म हुआ । भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधाष्टमी व्रत रखा जाता है। पुराणों में राधा और रुक्मिणी को एक ही माना जाता है। जो लोग राधा अष्टमी के दिन राधा जी की उपासना करते हैं, उनका घर धन संपदा से सदा भरा रहता है।
    पुराणों के अनुसार राधा अष्टमी
    🙏🏻 स्कंद पुराण के अनुसार राधा श्रीकृष्ण की आत्मा हैं। इसी कारण भक्तजन सीधी-साधी भाषा में उन्हें 'राधारमण' कहकर पुकारते हैं।
    🙏🏻 पद्म पुराण में 'परमानंद' रस को ही राधा-कृष्ण का युगल-स्वरूप माना गया है। इनकी आराधना के बिना जीव परमानंद का अनुभव नहीं कर सकता।
    🙏🏻 भविष्य पुराण और गर्ग संहिता के अनुसार, द्वापर युग में जब भगवान श्रीकृष्ण पृथ्वी पर अवतरित हुए, तब भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी के दिन महाराज वृषभानु की पत्नी कीर्ति के यहां भगवती राधा अवतरित हुई। तब से भाद्रपद शुक्ल अष्टमी 'राधाष्टमी' के नाम से विख्यात हो गई।

    🙏🏻 नारद पुराण के अनुसार 'राधाष्टमी' का व्रत करनेवाला भक्त ब्रज के दुर्लभ रहस्य को जान लेता है।
    🙏🏻 पद्म पुराण में सत्यतपा मुनि सुभद्रा गोपी प्रसंग में राधा नाम का स्पष्ट उल्लेख है। राधा और कृष्ण को 'युगल सरकार' की संज्ञा तो कई जगह दी गई है।

    🕉️  वैदिक पंचांग  🕉️ 🌷 घर में सदैव आर्थिक परेशानी रहती है तो🌷
    🙏🏻 स्कंदपुराण और दूसरे ग्रंथों में बात आयी है कि जिन लोगों के घर में सदैव आर्थिक परेशानी रहती है उनके लिए भाद्र शुक्ल अष्टमी (31 अगस्त, रविवार) के दिन से लेकर आश्विन कृष्ण अष्टमी (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार भाद्रपद कृष्ण अष्टमी) माने 14 सितम्बर, रविवार तक महालक्ष्मी माता का पूजन विधान स्कंदपुराण, आदि ग्रंथो में बताया गया है और इस सरल विधान के अनुसार 31 अगस्त से 14 सितम्बर तक नित्य प्रात: लक्ष्मी माता का सुमिरन करते हुए – ॐ लक्ष्‍मयै नम: ॐ लक्ष्‍मयै नम: ॐ लक्ष्‍मयै नम: मंत्र का 16 बार प्रति दिन जप करें और फिर लक्ष्मीमाता का पूजन करते हुए एक श्लोक पाठ करें  । इससे समय, शक्ति खर्च नहीं होगी उल्टा  पुण्य भी  बढ़ेगा।

    श्लोक इस प्रकार है-
    🌷 धनं धान्यं धराम हरम्यम, कीर्तिम आयुर्यश: श्रीयं,
    दुर्गां दंतीन: पुत्रां, महालक्ष्मी प्रयच्‍छ मे '
     "ॐ श्री महालक्ष्मये नमः" "ॐ श्री महालक्ष्मये नमः"

    🕉️  वैदिक पंचांग  🕉️ जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष‌!

    अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।
     
    शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
    शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9,
    शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052,
    ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
    शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

    जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
    नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।

    मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
    आज के दिन भी आपको विविध परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सेहत असामान्य रहने से मानसिक उद्धेग रहेगा ऊपर से घरेलू परेशानियां भी पीछा नहीं छोड़ेंगी। घर में किसी ना किसी से तकरार अथवा नारजगी का सामना करना पड़ेगा। ना चाहकर भी पर्यटन करना पड़ेगा जिससे सेहत ज्यादा बिगड़ने की सम्भावना है। कार्य क्षेत्र पर भी आज अव्यवस्था रहने से ज्यादातर कार्य विलम्ब से होंगे अथवा बीच मे ही छोड़ने पड़ेंगे। आर्थिक रूप से भी दिन चिंताजनक रहेगा। लाभ की मात्रा कम परन्तु आकस्मिक खर्च अधिक रहने से बजट बिगड़ेगा। महिलाओं का स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा।

    वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
    आज आपके दिन का आरंभ शुभ समाचार से होगा। परिजनों से मनोकामना पूर्ति करवा सकेंगे लेकिन आज आपके लिए व्यावसायिक अथवा अन्य महत्त्वपूर्ण सरकारी कार्यो को आगे के लिए सरकाना ही बेहतर रहेगा। अन्यथा कुछ ना कुछ विघ्न आने से लंबे समय के लिए लटक सकते है। व्यावसायिक क्षेत्र से आशानुकूल धन लाभ हो जाएगा परन्तु खर्च भी आवश्यकता से अधिक करेंगे सामाजिक क्षेत्र पर दिखावे की प्रवृति के कारण अन्य लोग ईर्ष्या करेंगे। महिलाओ की किसी से  कहासुनी होगी जिसमें आपका पक्ष सही होने पर विजय मिलेगी। आज छोटी मोटी शारीरिक समस्या लगी रहेगी लेकिन इसकी परवाह छोड़ मनोरंजन पर ध्यान केंद्रित रहेगा।

    मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
    आज के दिन आपके सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। घर के लिए नए सामन की खरीददारी करेंगे। आज आप आराम की जिंदगी बिताने पर ज्यादा जोर देंगे इसके लिए खर्च करने से पीछे नही हटेंगे। महिलाये भी आज घरेलू आवश्यकतओं के ऊपर खर्च करेंगी सौंदर्य प्रसाधन एव अन्य कीमती सामान पर खर्च होगा। व्यवसाय की स्थिति मध्यान तक धीमी रहेगी इसके बाद अचानक गति आने से आर्थिक आमाद होने लगेगी। आज अधीनस्थों के ऊपर ज्यादा निर्भर ना रहें हानि हो सकती है। बाहर यात्रा पर्यटन के भी योग है। बुजुर्गो से कीमती सलाह मिलेगी।

    कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
    आज के दिन आप अपने आप को अन्य लोगो की अपेक्षा उच्चतम आंकेंगे। वैचारिक स्थिति आज बेहतर रहने से घर बाहर प्रसंशा होगी जिससे अतिआत्मविश्वास की भावना से ग्रस्त रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज अधिकतर काम जल्दबाजी में पूर्ण करेंगे जिससे कुछ त्रुटि हो सकती है। आर्थिक लाभ के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी कामचलाऊ से ही संतोष करना पड़ेगा। परिवार के सदस्यों के साथ व्यवहार शून्यता नए क्लेश खड़े करेगी। महिलाये अपनी अनदेखी होने पर भीतर से जली भुनी रहेंगी छोटे काम को भी बढ़ा चढ़ा कर पेश करेंगी। 

    सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
    आज का दिन अशांति से भरा रहेगा। प्रातः काल मे ही आसपडोसी अथवा पारिवारिक सदस्य से किसी पुरानी बात को लेकर कहासुनी होगी। अहम की भावना भी अधिक रहने से गलती करने पर भी मानेंगे नही करेंगे क्रोध में आकर जो मन मे आये बोल देंगे बाद में इसकी ग्लानि भी होगी। आज आपके संपर्क में आने वाला कोई भी व्यक्ति दिल दुखा कर ही जायेगा। व्यावसायिक स्थिति भी आपके रूखे व्यवहार के चलते उतार चढ़ाव से भरी रहेगी। धन लाभ के लिए स्वभाव में नरमी रखना आवश्यक है अन्यथा भविष्य के लाभ से भी हाथ धो बैठेंगे। महिलाये परिवार के सदस्यों को एकजुट रखने की असफल कोशिश करेंगी।

    कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
    आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दायक रहेगा। घर एवं बाहर का वातावरण अनुकूल रहने से मन इच्छित कार्य कर सकेंगे। दिन के आरंभ में आलस्य रहेगा लेकिन बाद में अपनी जिम्मेदारियों को समय पर पूर्ण करेंगे। पारिवारिक उत्तकरदायित्व आज ज्यादा रहने के कारण व्यवसाय के साथ तालमेल बैठाने में थोड़ी मुश्किल रहेगी फिर भी इनपर विजय पा लेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से भी दिन संतोषजनक रहेगा। दैनिक उपभोग की वस्तुओं के साथ ही मनोरंजन के खर्च भी आज ज्यादा ही रहेंगे परिवारक खुशी के आगे व्यर्थ नही लगेंगे। महिलाये किसी कारण से नाराज रहेंगी।

    तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
    आज का दिन आपके लिए शान्तिप्रद रहेगा। आज की दिनचार्य थोड़ी विलम्ब से आरम्भ होगी सुस्ती अधिक रहने से कार्य क्षेत्र पर भी विलम्ब होगा। आर्थिक विषयो को लेकर आज ज्यादा सरदर्दी नही लेंगे आवश्यकता अनुसार सरलता से हो जाएगा। संतोषी स्वभाव रहने के कारण मानसिक रूप से भी शांत ही रहेंगे परन्तु किसी आवश्यक कार्य को करने में हड़बड़ी अवश्य करेंगे उसके बाद भी कार्य लंबित रहने पर निराशा होगी। महिलाये भी आज अपने मे ही मगन रहेंगी जिससे घरेलू कार्य थोड़े अस्त-व्यस्त होंगे। सामाजिक कार्यक्रम को लेकर दिनचार्य में बदलाव करना पड़ेगा।

    वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
    आज आपके अंदर चंचलता अधिक रहेगी। आज जल्दी से किसी कार्य को करने का मन नही करेगा घरेलू कार्यो को भी यथा संभव टालने की कोशिश करेंगे या जिस भी कार्य को करेगे बेमन से ही करेंगे। बाहर के खान-पान में संयम ना रहने से सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। तरल एवं अन्य शीतल पेय से परहेज रखें खांसी जुखाम की शिकायत हो सकती है। कार्य क्षेत्र एवं घरेलू कार्यो में लापरवाही करने पर नुकसान के साथ ही जिस लाभ के अधिकारी थे उससे वंचित रह जाएंगे। महिलाये आज पर्यटन मनोरंजन के मूड में रहेंगी सभी घरेलू कार्य विलम्ब से होंगे।

    धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
    आज का दिन आपके लिए हानिकर रहेगा। अस्त व्यस्त दिनचार्य रहने के कारण सभी कार्य धीमी गति से होंगे। स्वभाव में भी आज उदासीनता अधिक रहेगी। महिलाओ को आर्थिक कमी के कारण स्वयं के साथ ही पारिवारिक आवश्यकताओं में भी कटौती करनी पड़ेगी जिससे संतान एवं अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ संबंध असामान्य बनेंगे। मानसिक शांति के लिए आज आप आध्यात्म का सहारा लेंगे परन्तु यहां भी ध्यान भटकने से पूर्ण शांति नही मिल सकेगी। दान पुण्य धार्मिक यात्रा खर्च की चिन्ता से निरस्त भी करनी पड़ सकती है। व्यवसाय से लाभ तो होगा लेकिन खर्च पहले से तैयार रहेंगे।

    मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
    आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा परन्तु आज आपका विनोदी स्वभाव रंग में भंग भी डाल सकता है। सामने वाले का स्वभाव अचानक बदलने से हतप्रभ रहेंगे। नौकरी वाले जातक आराम के मूड में रहेंगे परन्तु आकस्मिक कार्य आने से कर नही सकेंगे। व्यवसायी वर्ग आज कम समय मे अधिक लाभ कमा कर प्रसन्न रहेंगे। धन लाभ के साथ ही सार्वजनिक व्यवहार भी बढ़ेंगे। महिलाये भी आज परिवार की खुशी के लिए अपनी इच्छाओं का भी त्याग कर देंगी फिर भी आत्मसन्तोषी रहेंगी। घर मे मित्र रिश्तेदारों के आने से चहल पहल बनेगी। मनपसन्द भोजन वाहन सुख मिलेगा।

    कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
    नौकरी पेशा जातको के लिए आज का दिन शांति वाला रहेगा अधिकारियों से अपनी बात आसानी से मनवा लेंगे इसके विपरीत व्यवसायी वर्ग के मन मे कुछ ना कुछ उथल पुथल लगी रहेगी। धन लाभ के लिए जुगाड़ू प्रवृति अपनाएंगे फिर भी सफलता संदिग्ध ही रहेगी। महिलाये आज लेदेकर अपना काम बना ही लेंगी घरेलू साज सज्जा पर खर्च भी करेंगी। मध्यान पश्चात का समय स्नेही जनों के साथ उत्तम भोजन लघु पर्यटन में आनंद से व्यतीत होगा। आज आपको घर के बुजुर्ग अथवा बाहरी वरिष्ठ व्यक्ति से खरी खोटी भी सुनने को मिलेगी फिर भी धैर्य बनाये रखें व्यक्तित्त्व विकास में लाभकारी ही रहेगी।

    मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
    आज के दिन आपमे आध्यात्मिक भावनाएं रहने से ईश्वरीय भजन पूजन में समय देंगे धार्मिक क्षेत्र की यात्रा भी हो सकती है। सेहत प्रातः काल से ही नरम-गरम रहने से कार्यो के प्रति उत्साह कम रहेगा। व्यापारी  लोग अपने कार्य ठीक प्रकार से करेंगे मध्यान तक बिक्री कम रहेगी इसके बाद तेजी आने पर ही धन लाभ निश्चित हो सकेगा। पुरानी उधारी चुकता होने से राहत मिलेगी। परिवार में आज वातावरण मंगलमय रहेगा। सदस्य एक दूसरे से भावनात्मक संबंध रखेंगे आवश्यकता के समय सहयोग करेंगे। भाई-बंधुओ में थोड़ी खटपट होने की संभावना है। विवेक से काम लें।

    Bottom Post Ad

    Trending News