Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    Flude:गंगा नदी के किनारे रहने वाले लोग सुरक्षित जगह चले जाए बलिया का प्रशासन हाई अलर्ट



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट: हिमांशु शेखर 

    बलिया उत्तरप्रदेश:--बलिया में 2016 के जैसी बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। तीन दिन पहले राजस्थान में चंबल नदी और माताटीला डैम से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने से जिले में गंगा तेजी से हाई फ्लड लेवल की ओर बढ़ रही हैं। जिससे प्रशासन भी हाई एलर्ट पर है। जिला प्रशासन ने शनिवार देरशाम चेतावनी भी जारी की है।

    बाढ़ खंड बलिया के अधिशाषी अभियंता संजय मिश्र ने बताया कि धौलपुर राजस्थान (चंबल नदी) से 16.00 लाख क्यूजेक और माताटीला डैम से 3.00 लाख क्यूजेक पानी छोड़े जाने से बलिया में गंगा का जलस्तर अपने उच्चतम खतरा बिन्दु 60.39 मीटर तक पहुंचने की संभावना बढ़ गई है। जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। उधर, केन्द्रीय जल आयोग ने शनिवार शाम चार बजे गायघाट गेज पर दर्ज आंकड़े के मुताबिक जो जलस्तर बताया है, वह बड़े खतरे का संकेत है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गायघाट में शाम चार बजे गंगा का जलस्तर 59.10 मीटर दर्ज किया गया। जबकि सुबह आठ बजे यह 58.90 मीटर पर था। यानी आठ घंटे में गंगा जलस्तर दो सेंटीमीटर बढ़ रहा है। गंगा में उफान से बलिया सदर और बैरिया तहसील के ततवर्ती गावों में दहशत है। जिला प्रशासन ने चेतवानी जारी की है।

    Bottom Post Ad

    Trending News