Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    UP सघन वाहन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा


    उत्तर प्रदेश वाराणसी 
    इनपुट: अमीत कुमार गुप्ता 
    सारनाथ वाराणसी :--- सड़क हादसों पर रोक और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए रविवार को सारनाथ क्षेत्र में पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। कार्रवाई का नेतृत्व ACP सारनाथ विजय प्रताप सिंह ने किया। उनके साथ सारनाथ थाना प्रभारी विवेक त्रिपाठी और चौकी प्रभारी आशापुर अनिल कुमार चंदेल भी मौजूद रहे।

    अभियान के दौरान पुलिस ने प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्र और मुख्य मार्गों पर वाहनों की गहन जांच की। इसी दौरान आटो के बिना परमिट बाईक सावर बिना हेलमेट ट्रिपल सवार,बिना सीट बेल्ट कार चालक, कागजात अधूरे रखने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ मौके पर चालान काटा गया। तेज रफ्तार, ट्रिपल राइडिंग और शराब पीकर वाहन चलाने वालों को भी नहीं बख्शा गया।

    ACP विजय प्रताप सिंह ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करना और दुर्घटनाओं की रोकथाम करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    Bottom Post Ad

    Trending News