उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
बलिया उत्तरप्रदेश:---बलिया के मूल निवासी जयप्रकाश तिवारी ने शनिवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति पद की शपथ ली। इलाहाबाद उच्च न्यायालय को एशिया का सबसे बड़ा उच्च न्यायालय माना जाता है। उनके इस पद पर आसीन होने से जिले में हर्ष का माहौल है।
न्यायमूर्ति जयप्रकाश तिवारी सुरेमनपुर (धर्मबाग), बलिया के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी एलएलएम तक की शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पूरी की। वर्ष 2008 में वे उच्चतर न्यायिक सेवा में चयनित हुए थे।न्यायिक सेवा में रहते हुए उन्होंने विभिन्न जनपदों में जनपद न्यायाधीश के रूप में कार्य किया। न्यायमूर्ति तिवारी शपथ ग्रहण से पहले वाराणसी के जिला न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे।

TREND