उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
बलिया उत्तरप्रदेश:---साइबर सेल, जनपद बलिया पुलिस द्वारा धोखाधड़ी कर अज्ञात व्यक्ति के द्वारा निकाले गये 49,400.00 रूपये आवेदक खाते मे कराया गया वापस।
संक्षिप्त विवरणः-
उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ता रोहित कुमार सोनी निवासी बलिया थाना कोतवाली जनपद बलिया द्वारा साइबर हेल्पलाईन नंबर-1930 व थाना साइबर क्राइम कार्यालय में आकर शिकायत दर्ज करायी गयी, जिसमें शिकायतकर्ता के INDUSIND BANK के खाते से दिनाँक-10.07.2025 को कुल-49,400/- रूपये (शब्दो में- उनचास हजार चार सौ रूपये मात्र) फर्जी तरीके से धोखा देकर स्थानान्तरण किया गया था ।
पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी)श्री कृपा शंकर नोडल साइबर सेल बलिया के निर्देशन में साइबर सेल द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप दिनाँक-30.09.2025 को शिकायतकर्ता श्री रोहित कुमार सोनी के खाते में धोखाधड़ी की धनराशि कुल-49,400.00/- रूपये मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में सम्पूर्ण राशि को वापस कराया गया। शिकायतकर्ता श्री रोहित कुमार सोनी द्वारा बलिया पुलिस तथा साइबर पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।
साइबर सेल पुलिस टीम बलियाः-
1- उ0नि0 श्री मनीष कुमार वरूण (प्रभारी साइबर सेल)
2- मुख्य आरक्षी मो0 इमरान (साइबर सेल बलिया)
3- आरक्षी अमरनाथ मिश्र (साइबर सेल बलिया)
4- आरक्षी शनि यादव (साइबर सेल बलिया)
5- आरक्षी जितेन्द्र कुमार (साइबर सेल बलिया

TREND