उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
नगरा बलिया:---थाना नगरा जनपद बलिया पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियन के तहत दुष्कर्म/पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।
मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ल के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा महोदय श्री आलोक कुमार गुप्ता व थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी थाना नगरा कुशल नेतृत्व में थाना नगरा पुलिस को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि थाना स्थानीय पर दिनांक 02.10.2025 को प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 259/25 धारा 64(2)(m),137(2),87 बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित थी ।
इसी क्रम में आज दिनांक 05.10.2025 को थाना नगरा पुलिस टीम के उ0नि0 श्री सूरज कुमार मय हमराह के देखभाल क्षेत्र, पेण्डिंग विवेचना,तलाश वांछित अभियुक्त के क्षेत्र में मामूर थे कि जरिए मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त धर्मेन्द्र राजभर पुत्र सुबाष राजभर सा0 मलपहरसेनपुर थाना नगरा जनपद बलिया उम्र 21 वर्ष को घोघरा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरान्त मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।
सम्बन्धित अभियोग-
1. मु0अ0सं0 मु0अ0सं0 259/25 धारा 64(2)(m),137(2),87 बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट थाना नगरा बलिया
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1.धर्मेन्द्र राजभर पुत्र सुबाष राजभर सा0 मलपहरसेनपुर थाना नगरा जनपद बलिया उम्र 21 वर्ष ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 श्री सूरज कुमार,का0 अमरेन्द्र यादव थाना नगरा जनपद बलिया

TREND