Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    Accident:घर से दशहरा का मेला देखने स्कूटी पर सवार किशोर व युवती को ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण में लगे डंपर ने कुचला दो की दर्दनाक मौत

    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट: हिमांशु शेखर 


    बैरिया,बलिया :--- घर से दशहरा का मेला देखने निकले स्कूटी पर सवार किशोर व युवती को ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण में लगे डंपर ने बुधवार दोपहर बाद बैरिया दलित बस्ती के सामने दोनों को कुचल दिया जिससे दोनों की मौत हो गई। 
    उल्लेखनीय है कि बिहार के भोजपुर जनपद अंतर्गत बड़ारहा थाना क्षेत्र के खवासपुर गांव निवासी रितिक यादव 13 वर्ष अपने फकरू टोला निवासी मौसेरी बहन देवचरण यादव की 20 वर्षीय पुत्री निशा यादव के साथ स्कूटी से दशहरा मेला देखने के लिए बैरिया आए थे। मेला घूमते घूमते दोनों लोग रेवती में दुर्गा पूजा देखने चले गए वहां से लौटते समय बैरिया दलित बस्ती के पास मांझी के तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने धक्का मार दिया जिससे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती को लोगों ने सीएचसी सोनबरसा पहुंचायां  जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां जाते समय उसकी भी रास्ते में मौत हो गई। डंपर चालक डंपर लेकर भागना चाहिए किंतु, ग्रामीणों ने डंपर को घेर लिया जिसे देखते हुए चालक डंपर छोड़कर भाग खड़ा हुआ।
    घटना से आक्रोशित लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग 31 को दलित बस्ती के सामने जाम कर दिया, जहां नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि मंटन वर्मा ने लोगों को समझाना चाह किंतु सफलता हाथ ना लगा। वही घटना की सुचना पर पहुंचे पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, विधायक जयप्रकाश अंचल भी घटनास्थल पर पहुंच गए।जाम की सूचना पर एसडीएम आलोक प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर, क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम कुरैशी, प्रभारी निरीक्षक बैरिया मूलचंद चौरसिया के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल रेवती, दोकटी, हल्दी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अधिकारी जाम समाप्त करने के लिए बार-बार आग्रह कर रहे थे। लोगों का यह कहना था कि हर साल के भांति दशहरा मेला को देखते हुए बैरिया में नो एंट्री क्यों नहीं लगाया गया इसका जवाब पुलिस वालों के पास नहीं था।
    अधिकारी बार-बार जाम समाप्त करने का आग्रह आक्रोशित लोगों से कर रही थी किंतु लोग प्रशासन की बात नहीं सुन रहे थे। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण सड़क पर जमे हुए थे प्रशासन उनके मान मन्वौल में लगा हुआ था। सड़क जाम कर रहे लोगों ने दोनों मृतकों के आश्रितों को एक-एक करोड रुपए की सहायता व गाड़ी मालिक को मौके पर तुरंत बुलाने की मांग कर रहे थे। वहीं सड़क जाम के कारण एनएच 31 पर दोनों तरफ तीन से चार किलोमीटर लंबी कतार लगी हुई है।

    Bottom Post Ad

    Trending News