उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
नगरा बलिया:---थाना नगरा जनपद बलिया पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज- 5 अभियान के अन्तर्गत अश्लील हरकत/ इशारा करने वाले 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान व मिशन शक्ति फेज 5 के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ला के सफल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता व थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी थाना नगरा बलिया के कुशल निर्देशन में थाना नगरा पुलिस को अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार करने में मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि थाना स्थानीय की पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज 5 के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आने जाने वालों , मनचलो /लड़कों की चेकिंग कर पूछताछ की जा रही थी कि चेंकिग के दौरान ग्राम सभा तितलौकिया उर्फ किशोर गंज थाना नगरा जिला बलिया के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा बताया गया कि उनकी पुत्री अपने घर से मालीपुर जा रही थी कि रास्ते मे छितौना पुलिया पर अनुराग यादव S/O मुकुल यादव ग्राम बभनियाँव थाना उभाँव जिला बलिया बैठा था और मेरी लड़की को देखकर अश्लील हरकत व इशारे कर रहा था इसकी सूचना थाना स्थानीय की पुलिस को प्राप्त होने पर तत्काल अभियोग पंजीकृत कर *अभियुक्त अनुराग पुत्र यशवन्त उर्फ मुकुल निवासी बभनियांव थाना उभांव जनपद बलिया* को मौके से कारण गिरफ्तारी बताते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के समय माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए गिरफ्तारी की सूचना अभियुक्त के परिजनों को अकब से दी गयी । तथा गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अंतर्गत धारा 170/126/135 बीएनएएस की कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित न्यायालय रवाना किया गया।
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0-267/25 धारा 296 बीएनएस थाना नगरा बलिया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1. अनुराग यादव S/O मुकुल यादव ग्राम बभनियाँव थाना उभाँव जिला बलिया वर्ष
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 श्री दिनेश कुमार,हे0कां0 नवीन निश्चल पाण्डेय थाना नगरा जनपद बलिया।

TREND