Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    Attac:अपराधियों का तांडव दिनदहाड़े युवक को गोली मार फरार बदमाश

    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट: हिमांशु शेखर 


    बलिया उत्तरप्रदेश:--बलिया में अपराधियों का तांडव दिनदहाड़े युवक को गोली मार फरार बदमाश ,गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर खुर्द गांव में दहशत, पुलिस पर उठे सवाल

    बलिया। जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर खुर्द गांव में सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर दहशत फैला दी। गोली युवक के दाहिने कंधे में लगी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

    वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। लोगों का कहना है कि अपराधी बेखौफ होकर आते हैं, गोली मारते हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी रह जाती है। सवाल यह उठ रहा है कि पुलिस गश्त और सुरक्षा का दावा करने वाले अधिकारी आखिर किस नींद में हैं?

    बदमाश बाइक से आए थे और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुँची, लेकिन तब तक हमलावर गायब हो चुके थे। स्थानीय लोग खुलकर कह रहे हैं कि जिले में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है और पुलिस केवल बैठकों व बयानबाजी तक सीमित है।


    Bottom Post Ad

    Trending News