Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    CM. योगी की कड़ी चेतावनी – सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं


    उत्तर प्रदेश वाराणसी 
    इनपुट: हिमांशु शेखर 
    प्रशासन को सख्त निर्देश, दीपावली-देव दीपावली पर शहर को चमकाने की तैयारी तेज

    वाराणसी :---मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को काशी आगमन पर अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा की। बैठक में सीएम योगी ने साफ कहा कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने प्रशासन को आदेश दिया कि तत्काल प्रभाव से ऐसे कब्जे हटाए जाएं और गरीबों की जमीन पर कोई भी भू-माफिया हाथ न डाल सके।

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत सचिवालय से ही निवास, आय और जाति प्रमाण पत्र जारी करने की व्यवस्था सुनिश्चित हो। साथ ही शहर में सड़कें बेहतर हों, ड्रेनेज व्यवस्था सुधरे और सफाई ऐसी हो कि लोगों को "अलग आनंद" की अनुभूति हो।

    सीएम योगी ने पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति की भी समीक्षा की और अधिक से अधिक सोलर पैनल इंस्टॉल कराने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि दीपावली और देव दीपावली को ध्यान में रखते हुए घाटों, गलियों और सड़कों की सफाई विशेष अभियान चलाकर कराई जाए।

    मुख्यमंत्री ने खासतौर पर दालमंडी सड़क निर्माण को मिशन मोड में तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को चेताया कि विकास कार्यों की गति और कानून-व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    Bottom Post Ad

    Trending News