Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    Big News:नेशनल बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप 2025 में गोल्ड मेडल जीतकर नितेश मौर्य ने बढ़ाया जनपद का मान



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 
    दुबहर, बलिया:-- बॉडीबिल्डर नितेश मौर्य ने पटना में आयोजित नेशनल बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप 2025 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीत कर जिले का नाम रोशन किया है। गांव पहुंचने पर क्षेत्र के लोगों ने जमकर स्वागत किया।
     बता दे कि गांव जनाड़ी निवासी नितेश मोर्या पुत्र स्वर्गीय अरविंद मौर्या उम्र 24 वर्ष ने अगस्त 2025 में वाराणसी में आयोजित मिस्टर यूपी बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया, इससे पहले वर्ष 2024 में मिस्टर बलिया की खिताब अपने नाम कर अपने माता-पिता सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया। वहीं 4 और 5 अक्टूबर 2025 को पटना में आयोजित नेशनल मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में उन्होंने 80 से 85 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लेते हुए अन्य जनपदों से आए दो दर्जन बाडी बिल्डरों को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल जीता। उन्हें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव द्वारा मेडल पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया। नितेश मौर्य ने अपनी प्रेरणा का स्रोत अपने ट्रेनर प्रिंस अंसारी, बड़े भाई नीरज मौर्य और अपने चाचा संजय वर्मा को बताया। कहा कि इन्हीं लोगों के मार्गदर्शन एवं सहयोग के कारण आज मैं, नेशनल मिस्टर इंडिया बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया हूं। उन्होंने अपना लक्ष्य इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भाग लेकर और गोल्ड मेडल हासिल करके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए खेलने का है।
     इस सफलता पर स्वजनों, शुभचितकों व ग्रामीणों ने उन्हें पुष्प माला से स्वागत एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी। साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस मौके पर गौरव सिंह, संजय वर्मा, अशरफ अली, नीरज मौर्य, गणेश गुप्ता, रोहित यादव, मोनू ठाकुर, ओम जी आदि लोग मौजूद रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News