Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    Big News:देश व राज्यों सुबह 9.30 बजे की बड़ी खबरें विस्तार से प्रकाशित....


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट: हिमांशु शेखर 
    बलिया/लखनऊ :--- कल्याणपुर में तेज रफ्तार BMW का कहर, घर के बाहर खड़ी कार को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में कार हुई पूरी तरह चकनाचूर, बुजुर्ग महिला मनोरमा देवी बाल-बाल बचीं, नशे में धुत आरोपी चला रहा था BMW, पीड़ित ने थाने में दी शिकायत, CCTV वायरल, गुडंबा पुलिस मामले की जांच में जुटी

    ➡लखनऊ- कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का मामला, विद्यालय में छात्राओं के उत्पीड़न से जुड़ी खबर, बीते महीने दो शिक्षिकाओं ने दिया था इस्तीफा, प्रशासन टीम दोनों शिक्षिकाओं से करेगी पूछताछ, अब सिर्फ अभिभावक ही छात्राओं से मिल सकेंगे, पुरुष अधिकारियों के दौरे पर महिला स्टाफ रहेगी मौजूदगी, अज्ञात व्यक्तियों के प्रवेश पर तुरंत रिपोर्ट करनी होगी, खुजौली में है कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय

    ➡अयोध्या- केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण का आज अयोध्या दौरा, PFC लॉन, श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में कार्यक्रम, सीएम योगी आदित्यनाथ भी अयोध्या पर रहेंगे, आज दोपहर 3 बजे अयोध्या पहुंचेंगे सीएम योगी, दक्षिण भारत के संतों के प्रतिमाओं का करेंगे अनावरण, रामलला, हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन करेंगे सीएम योगी, शाम 6 बजे सीएम योगी लखनऊ के लिए होंगे रवाना, मंत्री निर्मला सीतारमण अयोध्या में ही करेंगी रात्रि प्रवास

    ➡वाराणसी- विधायक और वाराणसी बीजेपी संगठन में मतभेद, मंच से मतभेद का वीडियो वायरल हुआ, मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों का सम्मान करना था, सम्मान करने के दौरान दिखे आपसी मतभेद, विधायक नीलकंठ तिवारी का वीडियो वायरल

    ➡बस्ती- विसर्जन के दौरान DIG, SP, SDM ने संभाली कमान, विसर्जन के दौरान निर्धारित रूट पर किया भ्रमण, मेले की सुरक्षा का लिया गया जायजा, पुरानी बस्ती क्षेत्र में अमहट घाट पर विसर्जन

    ➡रायबरेली- भीड़ द्वारा पिटाई से मौत का मामला, पुलिस ने चार और आरोपियों को पकड़ा, अब तक 9 लोगों की हुई है गिरफ्तारी, आरोपियों पर गैंगेस्टर एक्ट व NSA लगेगा- SP, ‘10-15 लोगों की वीडियो के आधार पर शिनाख्त’, जाति पूछकर हत्या नहीं की- एसपी डॉ यशवीर सिंह, आरोपी अलग-अलग जातियों के लोग हैं- एसपी

    ➡उन्नाव- जनपद में हुआ रावण दहन का आयोजन, रामलीला ग्राउंड में 153वां रामलीला महोत्सव, जय श्री राम के उद्घोष से गूंजा रामलीला मैदान, मेला में उमड़ी लोगों की भीड़, उत्साह चरम पर, रामलीला मैदान में सुरक्षा का कड़ा पहरा

    ➡झांसी- सीएम योगी का झांसी दौरा 9 अक्टूबर को, 20 करोड़ की लागत से बना कन्वेंशन सेंटर, मुख्यमंत्री कन्वेंशन सेंटर का करेंगे लोकार्पण, विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री योगी, साथ ही अपराध नियंत्रण पर रिपोर्ट तलब करेंगे, खेलकूद विजेताओं को मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित, पौने तीन घंटे झांसी में रहेंगे सीएम, कार्यक्रम जारी

    ➡झांसी- बारिश के चलते बिजली का खंबा झूल गया, खंबे के हाई वोल्टेज तारों में उठीं चिंगारियां, समय रहते दी गई बिजली विभाग को सूचना, विभाग ने तत्काल सप्लाई बंद कर खतरा रोका, सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के नंदनपुरा की घटना

    ➡मुजफ्फरनगर- जिला पुलिस और शातिर चोरों में मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में शातिर अरशद घायल, अरशद पर लूट, चोरी के 20 केस हैं दर्ज, अंधेरे का फायदा उठाकर साथी फिरोज फरार, बाइक, तमंचा और कारतूस किया गया बरामद, भौराकलां थाने के जैतपुर गांव का मामला

    ➡कौशाम्बी- पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 15 हज़ार का इनामी रचित सारोज गिरफ्तार, जवाबी कार्रवाई में घायल, अस्पताल में भर्ती, बाइक, तमंचा, खोखा, दो जिंदा कारतूस बरामद, लूट के मामले में वांछित था गिरफ्तार बदमाश, अलवारा नहर पुलिया के पास हुई मुठभेड़

    ➡रायबरेली- चोरों के गैंग का पुलिस ने किया भंडाफोड़, गैर जनपद निवासी विपिन, दीपक गिरफ्तार, कब्जे से चोरी करने का सामना हुआ बरामद, नसीराबाद थाना पुलिस ने गिरफ्तारी की

    ➡ मेरठ-  16 वर्षीय लड़की की प्रीमेच्योर डिलीवरी का मामला, SSP डॉ विपिन ताडा की मामले में प्रभावी कार्रवाई, केस दर्ज कर 4 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता को पुलिस ने चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराई, विस्तृत जांच को CO कैंट की अध्यक्षता में बनी टीम, शिकायत में गैंगरेप, देह व्यापार कराने के आरोप, SSP के आदेश पर नौचंदी थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

    ➡हापुड़- दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश, बारिश से किसानों की बढ़ाई मुश्किलें, बारिश के कारण फसलों में भारी नुकसान, पानी के कारण आलू की फसल बुवाई लेट

    ➡रायबरेली- देर रात घर में घुसा विशालकाय अजगर, घरवालों ने वन विभाग को दी सूचना, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू, शहर कोतवाली क्षेत्र के आचार्य द्विवेदी नगर की घटना

    ➡बांदा- अवैध पटाखा फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक बरामद, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, आगामी त्योहार को लेकर एसपी ने की कार्रवाई, देहात कोतवाली पुलिस टीम ने की छापेमारी, देहात कोतवाली के गुरेह गांव का मामला

    ➡औरैया- धूमधाम से मना टेसू और झेंजी का विवाह, मोहल्ले वासियों ने हर्ष, उल्लास से मनाया, शादी की तरह निभाई गई सभी रस्में, सैंकड़ों लोगों को कराया गया भोजन, जनपद के सहवदिया गांव में की गई शादी

    ➡देवरिया- पानी की टंकी में मरीज का शव मिलने का मामला, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल हटाए गए, प्रिंसिपल डॉ. राजेश बरनवाल हटाए गए, महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज का मामला, लखनऊ महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण से संबद्ध

    ➡मुजफ्फरनगर- प्राथमिक विद्यालय में बच्चे लगा रहे झाड़ू, विद्यालय में झाड़ू लगाने का वीडियो वायरल, बच्चों के अभिभावकों ने वीडियो की वायरल, बीएसए संदीप कुमार ने जांच के दिए आदेश, सिटी के खांजापुर प्राथमिक विद्यालय का मामला

    ➡हापुड़- CHC में जलभराव के चलते परेशानी, महिला और पशु चिकित्सक नाले में गिरे, दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, गढ़ रोड स्थित सीएचसी का मामला

    ➡हापुड़- करोड़ों रुपए की भूमि का भू-परिवर्तन मामले, तत्कालीन SDM, तहसीलदार पर एक्शन संभव, साथ ही 10 कर्मचारियों पर कार्रवाई की तलवार, धौलाना विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष से की थी शिकायत, DM लिपिक मोहम्मद आसिम को कर चुके हैं निलंबित

    ➡हापुड़- मेडिकल कॉलेज के पास मिलने नर कंकाल का मामला, मृतक साहिबाबाद निवासी योगेश निकला, 13 दिन से लापता योगेश का पिलखुआ में मिला कंकाल, हत्या कर फेंका गया था योगेश का शव, पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी, पिलखुआ क्षेत्र में मिला था योगेश का कंकाल

    ➡रामपुर- सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज पहुंचेंगे रामपुर, सपा नेता आज़म खां के घर परिवार से मिलेंगे, तीन सीओ, तीन मजिस्ट्रेट की रहेगी निगरानी, दोपहर 12.30 बजे आजम के घर पहुंचेंगे अखिलेश

    ➡अलीगढ़- बारिश के कारण भरभरा कर गिरी दीवार, दीवार गिरने का CCTV वीडियो आया सामने, गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई, करणी सेना के नेता ठा0 ज्ञानेंद्र सिंह का आवास, बन्नादेवी थाना इलाके के रिसाल सिंह की घटना

    ➡रामपुर- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज रामपुर आएंगे, आज आज़म खां के घर जाएंगे अखिलेश यादव, अखिलेश यादव के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट, बरेली होते हुए रामपुर पहुंचेंगे अखिलेश यादव, 12.30 बजे पर आज़म खां के घर पहुंचेंगे अखिलेश

    ➡वाराणसी- 2 विश्वविद्यालयों कादीक्षांत समारोह आज, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में दीक्षांत समारोह,

    ➡दिल्ली- दिल्ली में उत्तराखंड सीएम पुष्कर धामी, आज कई केंद्रीय मंत्रियों से मिलेंगे सीएम 

    ➡जयपुर- जयपुर- अजमेर हाईवे पर भीषण हादसा, गैस से भरा टैंकर दुर्घटनाग्रस्त, जोरदार धमाकों से दहला पूरा इलाक़ा

    ➡️जालौन_UP CM योगी आदित्यनाथ का जनपद जालौन के उरई नगर इन्दिरा स्टेडियम में  जनसभा जालौन जनपद को देगे बड़ी सौगात

    Bottom Post Ad

    Trending News