उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
बलिया उत्तरप्रदेश:--भोजपुरी एक्टर पवन सिंह पहले 'राइज एडं फॉल' और अब अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के कारण सुर्खियों में छाए हुए हैं। बीते कुछ दिनों से चल रहे हंगामे के बीच अब उन्हें Y कैटगरी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है। गृह मंत्रालय के एक सोर्स के हवाले से 'न्यूज 18' को बताया गया है कि उनकी इस सिक्योरिटी को सेंट्रल लेवल पर मंजूर किया गया है। अब उनके साथ हमेशा 11 CFPF जवान तैनात रहेंगे।
दरअसल, बीते दिन उनकी बीवी उनसे मिलने के लिए लखनऊ गई थीं, जहां पर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ था। वहां पत्नी फूट-फूटकर रोई थीं। उन्होंने पवन सिंह पर कई आरोप लगाए थे। कहा था कि उन्हें घर में जाने नहीं दिया जा रहा है और उनके लिए पुलिस बुलवाई गई है। साथ ही उन्होंने एक्टर पर और भी कई गंभीर आरोप लगाए थे।
ज्योति के पिता और एक्टर के ससुर रामबाबू सिंह , जो कि उत्तर प्रदेश के बलिया में रहते हैं, मंगलवार, 7 अक्टूबर को लखनऊ पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर अपनी बेटी के सम्मान और न्याय की मांग करेंगे। फिलहाल, रामबाबू सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की तैयारी में हैं। उनका कहना है कि वह किसी राजनीतिक या व्यक्तिगत कारण से नहीं, बल्कि एक पिता के रूप में बेटी के सम्मान और सुरक्षा की गुहार लेकर आए हैं।

TREND