Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    Big News:'मदद संस्थान' के वरिष्ठ सदस्य ने अपनी माता की पुण्यतिथि पर असहाय, जरूरतमंदों में बंटवाया खाद्य सामग्री


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 
    दुबहर, बलिया :-- मदद संस्थान के वरिष्ठ सदस्य एवं कार्यवाहक कोषाध्यक्ष, ट्रेजरी विभाग से रिटायर्ड ट्रेजरी अफसर बच्चन जी प्रसाद ने अपनी माता कस्तूरबा देवी की पुण्यतिथि के मौके पर बृहस्पतिवार के दिन मीडिया सेंटर अखार स्थिति मदद संस्थान के कैंप कार्यालय पर अखार, नगवा, बेयासी के अनेक असहाय लोगों में खाद्य सामग्री का वितरण किया।
    इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिन माता-पिता के पुण्य से इंसान फल-फूल रहा है, तो उन्हें श्रद्धा से याद करते हुए उनके भावनाओं के अनुरूप कुछ असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए। कहा कि हम सुखी हैं तो यह माता-पिता के पुण्य प्रताप का फल है। हमें अपने कर्म कर्तव्य से औरों को सुख देने की दिशा में पहल करने हेतु सोचना चाहिए। ताकि समाज के असहाय, जरूरतमंद भी एक दूसरे के सहयोग से सुखी जीवन व्यतीत कर सके।
    इस मौके पर मदद संस्थान के सचिव रणजीत सिंह, शंकर प्रसाद चौरसिया, गणेशजी सिंह, बब्बन विद्यार्थी, नितेश पाठक, सुजीत सिंह, अमरनाथ सिंह, पंचदेव दुबे, पवन गुप्ता, मुनेश्वर गिरी, श्रीभगवान चौधरी, संजय जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News