उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट:धीरज यादव
दुबहर, बलिया:--क्षेत्र में गुरुवार को सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं तथा जय जवान-जय किसान का नारा देने वाले भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 121वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सरकारी भवनों, विद्यालयों और संस्थानों में भिन्न-भिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर ध्वजारोहण किया गया। लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर दोनों महापुरुषों को नमन किया।
इसी क्रम में शहीद मंगल पांडेय स्मारक सोसाइटी नगवा के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। क्षेत्र के लोगों ने तैलीय चित्र पर अपनी पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात शहीद मंगल पांडेय की आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित अर्पित कर शहीद को नमन किया गया । श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से स्मारक सोसाइटी के मंत्री एवं कांग्रेस के नेता ओमप्रकाश तिवारी, ब्लॉक दुबहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, मझौआ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राधाकृष्ण पाठक, अरुणेश पाठक, हरेराम पाठक 'लालू', अनिल पाठक, धर्मेंद्र पाठक, रविशंकर, भरत शर्मा, लक्ष्मण पासवान, रवि चौबे, हरिशंकर पाठक, सुरेश पाठक, भोलानाथ पाठक, रामविलास पासवान, शंभू साहनी आदि लोग मौजूद रहे।
उधर दुबहर थाना परिसर में थानाध्यक्ष अजय पाल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर दोनों महापुरुषों के तैल चित्र पर पुलिस के सभी जवानों की ओर से बारी-बारी से श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया गया। इस मौके पर उप निरीक्षक अरविंद कुमार, संजय कुमार, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, आलोक कुमार, दिलीप कुमार सहित अन्य उप निरीक्षक, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल आदि मौजूद रहे।

TREND