Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    News:पूर्व मंत्री, ब्लॉक प्रमुख एवं प्रधान प्रतिनिधि के अलावा समाजसेवी सुजीत सिंह ने भी कमेटी के लोगों का किया सम्मान



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट: हिमांशु शेखर 
    दुबहर बलिया :--शिव मंदिर शिव कमेटी अखार द्वारा लगातार बारह वर्षों से सफलता पूर्वक दुर्गा पूजा एवं समाज को सही दिशा दिखाने के लिए प्रेरणा युक्त नाटक का सफल मंचन करने वाले कमेटी के समस्त सदस्यों एवं कलाकारों को अखार गांव के प्रमुख नागरिक एवं समाजसेवी सुजीत सिंह ने बुधवार की रात दुर्गा पूजा के मंच पर सभी को बारी-बारी से सम्मानित किया। उन्होंने पूजा की सफल आयोजन के लिए कमेटी के सदस्यों को धन्यवाद देते हुए मां दुर्गा से पूरे गांव के लोगों के लिए कल्याण, सुख-समृद्धि, ऐश्वर्य एवं वैभव की कामना की।
    इस वर्ष के दुर्गा पूजा के प्रथम दिन का उद्घाटन दिवंगत प्रधान जयकुमार सिंह की पत्नी मंजू सिंह ने फीता काटकर किया। उसी दिन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लक्की सिंह ने कमेटी के सभी लोगों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया।
     
    दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि दुबहर ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि देव नारायण सिंह पुन्ना सिंह ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन फीता काटकर किया। उन्होंने शिव मंदिर कमेटी के लोगों को पूजा के सफल आयोजन पर बधाई दी। तीसरे दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूजा स्थल पर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने सनातन धर्म की खूबसूरती को बताकर दर्शकों का दिल जीत लिया। कमेटी के लोगों ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।
     
    इस मौके पर अनिल सिंह, अमरनाथ सिंह, अंजनी सिंह, राजेश सिंह, पिंटू पासवान, गोलू सिंह, विश्वजीत सिंह, सनी सिंह, लालजी सिंह, सुंदरम सिंह, सृष्टि राज सिंह, पीयूष सिंह, बिट्टू सिंह, साधू सिंह, गप्पू सिंह, अरविंद गुप्ता, नित्यानंद सिंह, राज सिंह, रमेश दुबे, शैलेश सिंह सम्राट सिंह, अभिषेक गुप्ता, हैप्पी सिंह, अवनीश गुप्ता, पप्पू गोंड़़, पीयूष गुप्ता, जितेंद्र राजभर, भारत पासवान सहित कमेटी के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News