उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट: धीरज यादव
*बलिया:--* युवा संगठन के स्थापना दिवस एवं साहित्य सदन पुस्तकालय के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार की रात भोजपुरी के सेक्सपियर कहे जाने वाले भिखारी ठाकुर द्वारा रचित नाटक "विदेशिया" का कार्यक्रम परशुराम स्थान के विनय मंच पर हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक केतकी सिंह ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, पूर्व विधायक भगवान पाठक, जितेंद्र तिवारी विशिष्ट अतिथि रहे। इन लोगों ने भी दीप प्रज्वलित किया।
विदेशिया नाटक का मंचन अंतर्दृष्टि संस्था बलिया द्वारा किया गया। इसके बारे में लोक गायक व संगीत निर्देशक शैलेंद्र मिश्र ने विधिवत प्रकाश डाला। नाटक से पूर्व मेघा सिंह ने "पिता के सफेद बाल"पर कविता, ज्ञान प्रकाश ने वीर रस की कविता, कृष्ण कुमार मिठ्ठू ने कई गीत प्रस्तुत किया। सरस्वती ज्ञान प्रदुम्न उपाध्याय द्वारा प्रस्तुत किया गया। अंतर्दृष्टि संस्था के डायरेक्टर आनंद चौहान ने बटोही, नितेश पासवान सह निर्देशक ने विदेशी, सोनी प्रियदर्शनी नित्य निर्देशन ने प्यारी सुंदरी, गुड़िया चौहान ने रखेलिन का रोल अदा किया। अन्य पात्रों में आलोक यादव, रोहित पाठक, अंजनी कुमार, धीरज यादव, अजीत शर्मा, आयुष राय, जिया पटेल, पवन यादव, जन्मेजय वर्मा रहे। युवा संगठन के कार्यकर्ता कार्यक्रम का रूप देने में भरपूर मेहनत किए।
युवा संगठन के अध्यक्ष गोपाल ने सभी अतिथियों एवं कलाकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर देवेंद्र नाथ त्रिपाठी, भाजपा के उपाध्यक्ष राम जी सिंह, सुमन उपाध्याय, डॉ जगदीश प्रसाद, डॉ विजय प्रकाश गुप्ता, खुशबू सिंह शाहिद सैकड़ो लोग मौजूद रहे।