Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    कांचही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय..से गुंजा इलाका : महिलाओं ने सूर्य को दी अर्घ्य



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट: धीरज यादव 

    दुबहर, बलिया:--क्षेत्र के विभिन्न गांवों घोड़हरा, दुबहड़, बसरिकापुर, ओझवलिया, रामपुर टीटीही, ओझा कछुआ, नगवा, अखार, शिवपुर दियर नई बस्ती बेयासी, जनाड़ी, बंधुचक, तिवारी छपरा, उदयपुरा, शिवरामपुर, सवरूबांध आदि में सूर्यदेव का महापर्व डाला छठ श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। चारों ओर भक्ति, आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। घाटों पर पहले से ही बने वेदी पर महिलाओं ने विधिवत पूजा-पाठ करते हुए डूबते एवं उगते सूर्य को अर्ध्य दिया।
    घोड़हरा स्थित कंपोजिट विद्यालय के प्रांगण मे रेड स्टार क्लब छठ कमेटी के तत्वावधान में पूरे विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों, गुब्बारों और आकर्षक डेकोरेशन से सजाया गया था। पंडित वशिष्ठ पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना सम्पन्न कराई गई। व्रती महिलाओं एवं पुरुषों ने छठ माता का विधिवत पूजन करते हुए सूर्य भगवान को अर्ध्य अर्पित किया और क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की।
     इस दौरान दुबहड़ थानाध्यक्ष अजय पाल अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र के विभिन्न गांवों के छठ घाटों का भ्रमण करते हुए घोड़हरा कंपोजिट विद्यालय पहुंचे जहां सामाजिक कार्यकर्ता चंद्र सिंह (बब्लू) तथा घोड़हारा के पूर्व प्रधान नफीस अख्तर द्वारा   थानाध्यक्ष अजय पाल एवं उपनिरीक्षक राजकुमार, सुषमा यादव एवं गांव के वरिष्ठ नागरिक रामेश्वर पटेल, दिग्विजय सिंह नन्हक, कन्हैया सिंह, विजय ठाकुर, चिरंतन गुप्ता, लालजी गुप्ता, शशि सिंह को मलयार्पाकर अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष अजय पाल ने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था, अनुशासन और सामाजिक समरसता का पर्व है। पर्व देश की एकता और अखंडता को भी मजबूत बनाते हैं। इस दौरान थानाध्यक्ष ने सर्वश्रेष्ठ पंडाल, सुंदर डेकोरेशन और आकर्षक लाइटिंग के लिए मोहम्मद फतेह, अनिकेश गुप्ता, हरेन्द्र राम व आकर्षक बेदी बनाने वाले सोनू कुमार, मोती कुमार, बंटी कुमार,धर्मवीर कुमार, गोलू पांडेय तथा सजावट आदि में अग्रणी भूमिका निभाने वाले अनिकेश कुमार, लाइट की सुविधा देने वाले हरेंद्र कुमार को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया।
     इस अवसर पर विशाल ठाकुर, आकाश ठाकुर, सूरज ठाकुर, संदीप पासी, धीरज ठाकुर, चंदन पटेल, प्रियांशु गुप्ता, राहुल पटेल, आर्यन श्रीवास्तव, गोलू पांडे, रामू सिंह, मुकुल सिंह, निखिल सिंह, पंकज सिंह, अनिवेष सिंह गोलू, विशाल सिंह, विकास सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, वीर प्रताप सिंह, टिंकू पांडे रवि ठाकुर, राहुल प्रजापति, पंकज गुप्ता, संजय पटेल आदि लोग मौजूद रहे।

    उधर नगवा गांव के सामने गंगा तट पर बने छठ घाट पर सूर्य को अर्घ्य देने के लिए आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। महिलाओं ने डूबते एवं उगते सूर्य को अर्घ्य दिया, मन्नते मांगी और अपने परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर महिलाओं के पारंपरिक गीत- कांचही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय.. केलवा जे फरेला घेवद से, ताप पर सुग्गा मेड़राय.. जल्दी से पेन्ही ना पियरिया, भइले अरह के बेर.. युगे-युगे रखिहऽ सुहाग, ए छठी मईया..से गुंजायमान हो उठा।
    छठ घाट पर जगह-जगह पंडाल लगाकर पूजा के लिए बाबा नागेश्वर नाथ सेवा समिति द्वारा मनोहारी बेदियां बनाई गई थीं। वहीं गांव से लेकर घाट तक आने-जाने वाले मार्ग और घाट पर लगे पंडाल को लाइट, झलरी से सजाया गया था, जिसकी शोभा देखते बन रही थी। शांति एवं सुरक्षा के लिए पुरुष एवं महिला पुलिस छठ घाटों पर तैनात रही।
    इस मौके पर बाबा नागेश्वर नाथ सेवा समिति के सदस्य अजीत यादव, जयप्रकाश पाठक, अंशु पाठक, अनूप यादव, शुभम यादव, श्रीभगवान साहनी, दीपक साहनी, शारू यादव, अर्जुन गोंड़, जीतन गोंड़, नंदू भारद्वाज, संजय गोंड़, श्रीभगवान पाठक आदि लोग मौजूद रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News