उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
रसड़ा बलिया:--श्रीनाथ जी सरोवर में हुए दुखद हादसे में दिवंगत हुए विनय कुमार गुप्ता जी के शोक संतप्त परिजनों से श्रीनाथ बाबा मठ के महाराज कौशलेन्द्र गिरी जी ने भेंट की। उन्होंने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में श्रीनाथ मठ परिवार पूरी तरह से उनके साथ खड़ा है।
महाराज कौशलेन्द्र गिरी जी ने दिवंगत विनय कुमार गुप्ता जी के परिवार को तत्काल ₹51,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए। उन्होंने सीडीओ बलिया, एसडीएम बलिया, कोतवाली रसड़ा, थाना बांसडीह रोड सहित अन्य संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर यह सुनिश्चित किया कि शासन द्वारा सरकारी योजना के तहत ₹4,00,000 (चार लाख) की आर्थिक मदद जल्द ही परिवार को मिल सकेगी।
महाराज श्री ने परिवार को अपना व्यक्तिगत संपर्क नंबर भी दिया और आश्वासन दिया कि उन्हें भविष्य में किसी भी प्रकार की आवश्यकता—चाहे वह आर्थिक हो, सामाजिक हो, या किसी अन्य रूप में—तो वे निःसंकोच उनसे संपर्क करें। उन्होंने कहा, "मैं हर संभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर हूं।"
महाराज कौशलेन्द्र गिरी जी के इस कदम से स्पष्ट होता है कि श्रीनाथ बाबा मठ सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों से भी गहराई से जुड़ा हुआ है।

TREND