Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    Attempt to Murder:जान से मारने की धमकी देने से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद गड़ासा बरामद

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
    इनपुट: हिमांशु शेखर 

    नरही बलिया:--थाना नरही जनपद बलिया पुलिस द्वारा जान से मारने की धमकी देने से सम्बन्धित  01 नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद गड़ासे को किया गया बरामद।
     पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सर्किल सदर बलिया श्री मो0 उस्मान एवं थानाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 04.10.2025 को नरही पुलिस टीम के उ0नि0 धनन्जय सिंह मय हमराह के साथ देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन, तलाश वांछित/वारण्टी व पेण्डिग विवेचना में क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबीर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 226/25 धारा 118(2), 352, 351(3) BNS से सम्बन्धित *अभियुक्त रामपति चौधरी पुत्र स्व0 श्री चौधरी निवासी सराय कोटा कालीघाट थाना नरही जनपद बलिया उम्र 70 वर्ष* को कोरण्टाडीह डाक बंगले के पास से गिरफ्तार किया गया। तथा गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त चारा काटने वाली मशीन मे प्रयुक्त होने वाले गड़ासा को बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया । 
    सम्बन्धित अभियोग-
    1. मु0अ0सं0 226/25 धारा 118(2),352,351(3) BNS नरही जनपद बलिया।
    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता -
    1. रामपति चौधरी पुत्र स्व0 श्री चौधरी निवासी सराय कोटा कालीघाट थाना नरही जनपद बलिया उम्र 70 वर्ष।
    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
    उ0नि0 श्री धनन्जय सिंह,हे0कां0 दीपक, का0 शुभेन्द्र कुमार थाना नरही जनपद बलिया।


    Bottom Post Ad

    Trending News