Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    वामा वेलनेस कैम्प (स्वास्थ्य परीक्षण शिविर) का 01 दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजन

    उत्तर प्रदेश  जनपद बलिया
    इनपुट: हिमांशु शेखर 

    बलिया उत्तरप्रदेश:--वामा वेलनेस कैम्प (स्वास्थ्य परीक्षण शिविर) का 01 दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
    पुलिस लाइन बलिया में वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा "वामा वेलनेस कैम्प (स्वास्थ्य परीक्षण शिविर) का 01 दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन।
     आज दिनांक 05.10.2025 को पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में  बलिया पुलिस लाइन स्थित आर0डी0 त्रिपाठी हाल मे डा0 लाल पैथलेब्स द्वारा वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारम्भ क्षेत्राधिकारी नगर/सदर श्री मो0 उस्मान द्वारा किया गया ।  उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक पुलिस परिवारजनों को सम्मिलित होने हेतु प्रेरित किया गया था। जिससे परिवारजन उक्त वामा वेलनेस कैम्प से लाभान्वित हो सके।  उक्त परिपेक्ष्य में वामा सारथी, का उद्देश्य पुलिस परिवारजनों की विशेष दर पर स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराना था। यह शिविर पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के लिए एक किफायती समाधान प्रदान करना था। आज के "वामा वेलनेस कैम्प" में विशेष रूप से केवल पुलिस कर्मियों एवं उनके आश्रितों के लिये उपलब्ध था। भविष्य में उक्त प्रस्तावित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के पश्चात डॉ० लाल पैथ लैब से स्वास्थ्य परीक्षण कराने पर पुलिस कर्मियो एवं उनके आश्रितों द्वारा पुलिस पहचान पत्र के साथ परीक्षण की सुविधा CGH दर पर उपलब्ध रहेगी।
    स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में पुलिस लाइन में नियुक्त अनेक पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
    इस सराहनीय पहल ने यह साबित कर दिया कि उत्तर प्रदेश पुलिस न केवल कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी निभा रही है, बल्कि समाज के प्रति अपने नैतिक कर्तव्यों का भी पूरी निष्ठा से पालन कर रही है।

    Bottom Post Ad

    Trending News