उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
सहतवार बलिया:---08 अक्टूबर 2025 को थाना सहतवार में होगी नीलामी।
39 दो पहिया व चार पहिया वाहनों की होगी नीलामी,सभी स्वेच्छा से नीलामी में करें प्रतिभाग
आप सभी को सूचित किया जाता है कि *श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान *ऑपरेशन क्लीन* के तहत थाना सहतवार जनपद बलिया में विगत वर्षों से लावारिश हालत में थाने पर दाखिल दो पहिया / चार पहिया वाहनों की नीलामी हेतु नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अपर जिला अधिकारी बलिया द्वारा कमेटी गठित की गयी है एवं उप जिलाधिकारी बांसडीह द्वारा थाना स्थानीय पर लावारिश हालत में दाखिल कुल 39 वाहनों की नीलामी हेतु दिनांक 08.10.2025 की तिथि नियत की गयी है । दिनांक 08.10.2025 को समय 11.00 बजे थाना सहतवार जनपद बलिया में नीलामी हेतु गठित कमेठी की उपस्थिति में नीलामी की कार्यवाही पूर्ण की जाएगी । आप सभी स्वेच्छा से उक्त नीलामी में प्रतिभाग कर सकते हैं । बलिया पुलिस द्वारा आप सभी से आग्रह किया जाता है कि उक्त नीलामी के संबंध में सोशल मीडिया के साथ ही जुड़े हुए वाट्स ऐप ग्रुप के माध्यम से शेयर करते हुए अन्य सभी लोगो को भी अवगत कराएं जिससे उक्त नीलामी में अधिक से अधिक लोग प्रतिभाग कर सकें ।

TREND