उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
बलिया उत्तरप्रदेश:--वन्य जीवों के संरक्षण हेतु प्रति वर्ष 2 - 8 अक्टूबर तक वन्य जीव सप्ताह मनाया जाता है।पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने में जीव - जंतुओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।वन-विनाश, अवैध शिकार एवं वनाग्नि के चलते वन्य जीवों का प्राकृतिक आवास समाप्त होता जा रहा है,जिससे वन्य जीव भी समाप्त होते जा रहे हैं।उनकी आहार श्रृंखला भी प्रभावित होती जा रही है।यदि वन्य जीवों के विनाश को नहीं रोका गया तो पारिस्थितिकी तंत्र पूरी तरह से अव्यवस्थित एवं असंतुलित हो जायेगा, जिसका दुष्परिणाम तो हमें भुगतना ही पड़ेगा।

TREND