Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    पूर्व भारतीय सेना के शहीद जवान की पत्नी पर दबंगों द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप CMyogi ले संज्ञान पिडिता लगाई गुहार

    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:सोशल मीडिया
    रसड़ा बलिया:---बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र, ग्राम मड़ई पोस्ट सराय भारती में पूर्व भारतीय सेना के जवान स्वर्गीय भजूराम शर्मा की विधवा कालिंदी देवी (कालिंदी शर्मा) को स्थानीय दबंगों द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि पड़ोस के चंद्रदीप यादव (पुत्र स्वर्गीय मोहन यादव) और उनके बेटों धनंजय, मनंजय, और संजय यादव द्वारा उनका नाला और रास्ता दोनों अवैध रूप से बंद कर दिए गए हैं।

    कालिंदी देवी के अनुसार, यह उत्पीड़न तब शुरू हुआ जब उन्होंने अपने हक के लिए लड़ना शुरू किया।
    राजस्व विभाग के अधिकारियों ने नाला बंद करने के संबंध में जांच कर रिपोर्ट भी लगा दी है कि उनके नाले पर दीवाल उठाई गई है, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
    महिला ने आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल पर कई शिकायतें दर्ज कराई हैं, लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा हर बार मामले को जानबूझकर ढीला किया जा रहा है।
    वर्तमान में भी एक IGRS शिकायत लेखपाल स्तर पर लंबित है, और लेखपाल ने 8 तारीख तक रिपोर्ट लगाने की बात कहकर मामले को टाल दिया है।
    जिलाधिकारी बलिया के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत करने पर 22 सितंबर 2025 को संबंधित अधिकारी जांच के लिए मौके पर आए भी थे, पर रिपोर्ट अभी तक सबमिट नहीं की गई है।
    शिकायतकर्ता का कहना है कि दबंग पक्ष रास्ते में दीवाल उठाकर उसे अवरुद्ध करने में सफल हो रहा है। महिला 100/112 नंबर डायल कर पुलिस को बुलाती है, पुलिस आकर काम बंद कराकर चली जाती है, और दबंग फिर से अपना काम शुरू कर देते हैं। प्रशासन की इस निष्क्रियता का फायदा उठाकर आरोपी लगातार महिला को प्रताड़ित कर रहे हैं।
    पूर्व सैनिक की पत्नी ने अब सीधे माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ myogiadityanath से विनम्र निवेदन किया है कि वे इस गंभीर प्रकरण को संज्ञान में लें और इस सामंतवादी मानसिकता से लड़ रही महिला को तत्काल न्याय दिलाने की कृपा करें।

    Bottom Post Ad

    Trending News