Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    Murder:मासूम बच्चे की हत्या करने वाला 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, अभियुक्त के निशानदेही पर आलाकत्ल 01 अदद गड़ासा बरामद

    उत्तर प्रदेश  जनपद बलिया
    इनपुट: हिमांशु शेखर 

    बैरिया बलिया:--थाना बैरिया जनपद बलिया पुलिस द्वारा 01 वर्ष के मासूम बच्चे की हत्या करने वाला 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, अभियुक्त के निशानदेही पर आलाकत्ल 01 अदद गड़ासा बरामद।

     पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं आपराधियों के विरूद्ध तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री कृपाशंकर के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 फहीम कुरैशी एवं प्रभारी निरीक्षक श्री मूलचन्द चौरसिया के नेतृत्व में थाना बैरिया पुलिस को मिली सफलता ।

    आज दिनांक 05.10.2025 को वादिनी द्वारा थाना स्थानीय पर एक प्रार्थना पत्र देकर शिकायत किया गया कि दिनांक 04.10.2025 की शाम को मेरे पति रुपेश तिवारी पुत्र कमलेश तिवारी कहीं से घर आकर मुझको मारे-पीटे तथा मुझको व मेरे ससुर को गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे थे जिसके डर से मैं अपने 01 वर्ष के पुत्र किनू तिवारी व 03 वर्ष की पुत्री को घर पर छोड़कर जान बचाकर अपने ससुर के साथ गांव के ही एक लोग के घर चली गयी थी तथा आज दिनांक 05.10.2025 को सुबह 05.30 बजे जब वापस घर पहुंची तो प्रार्थिनी के पति रूपेश तिवारी द्वारा अपने पुत्र किनू तिवारी उम्र 01 वर्ष को गड़ासा से मुँह का जबड़ा फाड़ दिया गया, तत्पश्चात् बच्चे का दवा इलाज हेतु अस्पताल ले जाते समय पुत्र किनू तिवारी की रास्ते में ही मृत्यु हो गयी । जिसके  सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 373/25 धारा 105/115(2)/352/351(3) बी.एन.एस. बनाम थाना बैरिया बलिया में पंजीकृत किया गया । मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी के क्रम में उ0नि0 श्री नीरज कुमार वर्मा मय हमराह पुलिस टीम के साथ मौजूद थे कि मुखबीर खास की सूचना पर अभियुक्त रुपेश तिवारी पुत्र कमलेश तिवारी निवासी सुरेमनपुर थाना बैरिया बलिया उम्र 29 वर्ष को सुरेमनपुर रेलवे क्रासिंग से 100 मीटर पहले समय लगभग 14.00 बजे नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया, घटना में प्रयुक्त एक अदद आला कत्ल गड़ासा को अभियुक्त की निशानदेही पर बरामद कर कब्जा पुलिस में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।
    पंजीकृत अभियोग-
    1. मु0अ0सं0 373/25 धारा 105/115(2)/352/351(3) बी.एन.एस. थाना बैरिया जनपद बलिया ।
    नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
    1. रुपेश तिवारी पुत्र कमलेश तिवारी निवासी सुरेमनपुर थाना बैरिया बलिया
    बरामदगी का विवरणः-
    1.एक अदद आला कत्ल गड़ासा ।
    गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
    1. मु0अ0सं0 10/2023 धारा 323, 504, 506 भा.द.वि. थाना बैरिया जनपद बलिया
    2. मु0अ0सं0 14/2024 धारा 323, 504, 506 भा.द.वि. थाना बैरिया जनपद बलिया
    3. मु0अ0सं0 06/2025 धारा 115(2), 351(3), 352 बी.एन.एस थाना बैरिया जनपद बलिया
    4. मु0अ0सं0 62/2025 धारा 110, 115(2), 351(3), 352 बी.एन.एस थाना बैरिया जनपद बलिया
    गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम -
    उ0नि0 श्री नीरज कुमार,हे0का0 अमित यादव,हे0का0 सुनील यादव,का0 चन्द्रजीत यादव थाना बैरिया जनपद बलिया

    Bottom Post Ad

    Trending News