उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
बलिया:-- SOG टीम व थाना दुबहर के थानाध्यक्ष अजय पाल के संयुक्त टीम के मय हमराही फोर्स द्वारा बुधवार को पंजीकृत मु0अ0सं0 124/2025 धारा 3/5A/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशुओ के प्रति क्रूरता का निवारण अधि0 के अभियुक्तगण को मुखविर की सूचना पर जनेश्वर मिश्र सेतु पर समय लगभग 05.30 बजे दो अभियुक्तों- रामजी चौधरी पुत्र स्व0 मोहन चौधरी निवासी ब्यासी, थाना दुबहर, जनपद बलिया। अशोक कुमार पुत्र अर्जुन यादव निवासी भिक्षु का डेरा, पोस्ट बड़का राजपुर, थाना सेमरी, जिला बक्सर, बिहार को चार गायों के साथ परिवहन करते हुए पिकप के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना दुबहर पर मु0अ0सं0- 124/2025 धारा 3/5A/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशुओ के प्रति क्रूरता का निवारण अधि0 पंजीकृत कर मा0 न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में -थानाध्यक्ष अजय पाल, उप निरीक्षक संजय कुमार, उप निरीक्षक राजकुमार, कांस्टेबल प्रेमचंद यादव, कांस्टेबल तरुण मिश्रा थाना दुबहर बलिया। तथा एसओजी प्रभारी अजय कुमार, हेड कांस्टेबल अमरदेव, हेड कांस्टेबल अरविन्द पाल, हेड कांस्टेबल सूर्य कुमार (एसओजी) बलिया रहे।

TREND