उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
रसड़ा बलिया:--थाना रसड़ा जनपद बलिया की मिशन शक्ति टीम द्वारा परिजनों के डाट से नाराज होकर घर भागने वाली 02 बालिकाओं को किया गया सकुशल बरामद।
बालिकाओं के माता पिता ने की रसड़ा पुलिस/मिशन शक्ति टीम की भूरि-भूरि प्रसंशा।
मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री दिनेश कुमार शुक्ल तथा श्रीमान् क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री आलोक कुमार गुप्ता के सफल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक रसड़ा श्री योगेन्द्र बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना रसड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 01.10.2025 को एक प्रार्थिनी व एक प्रार्थी द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि हम दोनों की नाबालिक पुत्रियाँ जिन्हें काम के लिए डाटे थे, नाराज होकर एक साथ बिना बताये कही चली गयी है । इस सूचना पर तत्परता पूर्वक संज्ञान लेते हुए थाना रसड़ा मिशन शक्ति टीम तथा थाना रसड़ा के उ0नि0 नन्दलाल प्रसाद मय हमराह की मदद से दोनों नाबालिक लड़कियों को बरबोधी चट्टी कस्बा घोसी जनपद मऊ से सकुशल बरामद किया गया व उनके परिजनों को नियमानुसार सुपुर्द किया गया ।
परिजनों द्वारा मिशन शक्ति टीम को धन्यवाद कर बलिया पुलिस की भूरि-भूरि प्रसंशा की गई।
बरामदगी करने वाली मिशन शक्ति पुलिस टीम-
उ0नि0 नन्दलाल प्रसाद,आरक्षी अनिकेत कुमार, म0का0 अनीता देवी थाना रसड़ा जनपद बलिया ।

TREND