उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट:धीरज यादव
दुबहर, बलिया:-- क्षेत्र के चकिया के बारी जनाड़ी में दीपावली के दिन सोमवार को दुबहर थानाध्यक्ष अजय पाल ने बस्ती के बच्चों के बीच पहुंचकर दीपावली की खुशियां बांटी। उन्होंने सभी बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनको मिठाई खिलाने के बाद फुलझड़ी भी उपलब्ध कराया। त्योहार के मौके पर मिठाई और फुलझड़ी पाकर बच्चे काफी खुश दिखे। किसी ने थैंक्यू तो किसी ने धन्यवाद कहकर थानाध्यक्ष अजय पाल के प्रति आभार प्रकट किया।
थानाध्यक्ष अजय पाल ने कहा कि त्योहार हमें मिलजुल कर खुशियां बांटने का संदेश देता है। आज दीपावली के अवसर पर इन बच्चों के साथ त्यौहार की खुशी मनाने का जो मौका मिला है, उसे शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता। उन्होंने इस मौके पर बच्चों से बातचीत भी की। उन्होंने बच्चों के शिक्षा दीक्षा के साथ उनके क्लास और स्कूल का नाम भी पूछा और खूब मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी। दीपावली के दिन पुलिस विभाग के लोगों को अपने बीच पाकर और उनके द्वारा मिठाई और फुलझड़ी प्राप्त करने के बाद बच्चे काफी उत्साह में दिखाई दे रहे थे। बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखने के बाद वहां उपस्थित सभी लोगों का मन प्रसन्न हो गया।
इस मौके पर उप निरीक्षक राजकुमार, राज बहादुर सिंह, मनोज कुमार, आलोक कुमार, प्रेमचंद यादव, अरुण यादव, आनंद यादव, विपिन पटेल, रवि मौर्य, दिलीप कुमार, बच्चन जी प्रसाद, रणजीत सिंह, बब्बन विद्यार्थी, अन्नपूर्णानंद तिवारी, नितेश पाठक, चिरंतन गुप्ता, मनोज मिश्रा, प्रधान विनोद पासवान आदि लोग मौजूद रहे