Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    News:नेताजी के सिद्धांतों पर चलकर उनके सपनों को पूरा करेंगे : अखिलेश यादव



    उत्तर प्रदेश इटावा 
    इनपुट:सोशल मीडिया 
    सैफई (इटावा) :-- ‌सपा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सैफई में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने पिता को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। सैफई में समाधि स्थल पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और नेताजी के समर्थक जुटे। पूरे क्षेत्र में “नेताजी अमर रहें” के नारे गूंजते रहे। अखिलेश यादव ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा “हम सब उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हैं और संकल्प लेते हैं कि नेताजी ने जिन सिद्धांतों और मूल्यों के लिए जीवनभर संघर्ष किया, उन्हीं पर चलकर हम उनके सपनों को पूरा करेंगे। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद और विधायक भी मौजूद रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News