Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    News:कलाकारों का लगा जमावड़ा : भिन्न-भिन्न धुनों में हरिनाम संकीर्तन करके लोगों को किया आनंदित



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    दुबहर, बलिया:-- क्षेत्र के हरलाल छपरा, नगवा गांव स्थित बाबा धाम पर मनीष पाठक एवं श्रीमती आरती पाठक की प्रथम पुत्री आध्या पाठक का शुभ छट्ठिहार उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर 24 घंटे का लोक कल्याणार्थ कराए गए हरि कीर्तन मंगलवार की शाम विभिन्न कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया। कार्यक्रम में जनपद के मशहूर कलाकारों ने सहभागिता की।
     कीर्तन के मशहूर गायक कुमार अर्जुन, व्यास मनोज सिंह, व्यास मोनू गिरि, व्यास यश पांडेय, व्यास सोनू शुक्ला, व्यास राजेश पाठक आदि गायकों ने पूर्वी, विदेशिया, शिवनारायनी, गोंड़ऊ, लाचारी, डफरा, गजल, विवाह गीत, सोहर एवं भिन्न-भिन्न फिल्मी धुनों में हरिनाम संकीर्तन कर लोगों को खूब आनंदित किया।
     इस दौरान आयोजक राधाकृष्ण पाठक ने सभी कलाकारों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। वहीं विश्राम तिवारी, संजीव पाठक, अजीत पाठक 'सोनू', विनोद पाठक, धनीश पाठक ने सभी कलाकारों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया।  पंडित अवनीश उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोचार के बीच हवन-पूजन संपन्न कराई।
    इस मौके पर पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, पूर्व चेयरमैन संजय उपाध्याय, पिंटू जावेद, पूर्व प्रधान मुन्ना पाठक, डॉ. बृकेश पाठक, कांग्रेस नेता ओमप्रकाश तिवारी, अरुणेश पाठक, घनश्याम पांडेय, अरुण ओझा, बब्बन विद्यार्थी, भरत पाठक, राकेश पाठक, जयप्रकाश मिश्र, सुशील पाठक, कल्लू पाठक, प्रियम्वद दुबे, रणजीत सिंह, श्रवण पांडेय, नसीम वारसी, अवध किशोर पाठक, खन्नू पाठक, अखिलेश चौबे, रमेश पांडेय, मिथिलेश सिंह, रोहित पाठक, सोनी पांडेय, दीपक सिंह, पृथ्वीनाथ पाठक, नीरज सिंह, विकास चौबे, बृजेश पाठक रैना, सरल पासवान, संजय जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News