उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
बलिया उत्तरप्रदेश:--बलिया के जननायक चंद्रशेखर यूनिवर्सिटी में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बड़ा बयान दिया है खबर के मुताबिक, उन्होंने मंच से बेटियों को सलाह दी कि लिव-इन रिलेशन जैसी चीज़ों से बचें, क्योंकि इसके बुरे नतीजे सामने आ रहे हैं।राज्यपाल ने कहा है कि 15-20 साल की लड़कियाँ बच्चे लेकर खड़ी हैं। ये हमारी पढ़ाई या संस्कार नहीं.... खबर के अनुसार उन्होंने कहा कि "मेरी बेटियों को सलाह है कि वे किसी चक्कर में न पड़ें। लिव-इन के चक्कर में न पड़ें। लिव-इन के परिणाम देखने हैं तो अनाथालय चले जाइए। वहां एक 15-20 साल की बेटियां गोद में बच्चा लिए खड़ी हैं। ये किसने पैदा किए। ये पढ़ाई नहीं है हमारी"
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बलिया के जननायक चंद्रशेखर यूनिवर्सिटी में 7वां दीक्षांत समारोह में पहुँची थीं। 19,560 छात्रों को डिग्री दी गई जिनमें बेटियों का दबदबा रहा। 44 गोल्ड मेडल में से 35 मेडल बेटियों ने जीते कार्यक्रम में उर्दू संकाय की सामिया खातून को कुलाधिपति पदक मिला, और सभी टॉपर छात्रों को गोल्ड मेडल और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।

TREND