Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    Today:दैनिक राशिफल हिन्दू व वैदिक पंचांग जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल जानिएं: आचार्य पंडित चिंताहरण पांडेय

    ब्रह्मपुर बक्सर बिहार 
    इनपुट: विवेकानंद पांडेय 
    ब्रह्मपुर बक्सर बिहार :-- आज दिनांक - 25 अक्टूबर 2025
    🌤️ दिन - शनिवार
    🌤️ विक्रम संवत - 2082
    🌤️ शक संवत - 1947
    🌤️ अयन - दक्षिणायन
    🌤️ ऋतु - हेमंत ऋतु
    🌤️ मास - कार्तिक
    🌤️ पक्ष - शुक्ल
    🌤️ तिथि - चतुर्थी 26 अक्टूबर रात्रि 03:48 तक तत्पश्चात पंचमी
    🌤️ नक्षत्र - अनुराधा सुबह 07:51 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा
    🌤️ योग - शोभन पूर्ण रात्रि तक
    🌤️ राहुकाल - सुबह 09:30 से सुबह 10:56 तक
    🌤️ सूर्योदय - 06:39
    🌤️ सूर्यास्त - 06:05
    👉 दिशाशूल - पूर्व दिशा में
    🚩 व्रत पर्व विवरण - विनायक चतुर्थी
    💥 *विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

     🕉️   वैदिक पंचांग  🕉️🌷 वास्तविक लाभ पाने का दिन : लाभपंचमी 🌷
    ➡ 26 अक्टूबर 2025 रविवार को लाभपंचमी है।
    🙏🏻 कार्तिक शुक्ल पंचमी ‘लाभपंचमी कहलाती है । इसे ‘सौभाग्य पंचमी भी कहते हैं । जैन लोग इसको ‘ज्ञान पंचमी कहते हैं । व्यापारी लोग अपने धंधे का मुहूर्त आदि लाभपंचमी को ही करते हैं । लाभपंचमी के दिन धर्मसम्मत जो भी धंधा शुरू किया जाता है उसमें बहुत-बहुत बरकत आती है । यह सब तो ठीक है लेकिन संतों-महापुरुषों के मार्गदर्शन-अनुसार चलने का निश्चय करके भगवद्भक्ति के प्रभाव से काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार इन पाँचों विकारों के प्रभाव को खत्म करने का दिन है लाभपंचमी ।*
    👉🏻 (१) लाभपंचमी के पाँच अमृतमय वचनों को याद रखो :
    ➡ पहली बात : ‘भगवान हमारे हैं, हम भगवान के हैं - ऐसा मानने से भगवान में प्रीति पैदा होगी । ‘शरीर, घर, संबंधी जन्म के पहले नहीं थे और मरने के बाद नहीं रहेंगे लेकिन परमात्मा मेरे साथ सदैव हैं - ऐसा सोचने से आपको लाभपंचमी के पहले आचमन द्वारा अमृतपान का लाभ मिलेगा।
    ➡ दूसरी बात : हम भगवान की सृष्टि में रहते हैं, भगवान की बनायी हुई दुनिया में रहते हैं । तीर्थभूमि में रहने से पुण्य मानते हैं तो जहाँ हम-आप रह रहे हैं वहाँ की भूमि भी तो भगवान की है; सूरज, चाँद, हवाएँ, श्वास, धडकन सब-के-सब भगवान के हैं, तो हम तो भगवान की दुुनिया में, भगवान के घर में रहते हैं। मगन निवास, अमथा निवास, गोकुल निवास ये सब निवास ऊपर-ऊपर से हैं लेकिन सब-के-सब भगवान के निवास में ही रहते हैं। यह सबको पक्का समझ लेना चाहिए। ऐसा करने से आपके अंतःकरण में भगवद्धाम में रहने का पुण्यभाव जगेगा।
    ➡ तीसरी बात : आप जो कुछ भोजन करते हैं भगवान का सुमिरन करके, भगवान को मानसिक रूप से भोग लगाके करें। इससे आपका पेट तो भरेगा, हृदय भी भगवद्भाव से भर जायेगा।
    ➡ चौथी बात : माता-पिता की, गरीब की, पडोसी की, जिस किसीकी सेवा करो तो ‘यह बेचारा है... मैं इसकी सेवा करता हूँ... मैं नहीं होता तो इसका क्या होता... - ऐसा नहीं सोचो; भगवान के नाते सेवाकार्य कर लो और अपने को कर्ता मत मानो।
    ➡ पाँचवीं बात : अपने तन-मन को, बुद्धि को विशाल बनाते जाओ। घर से, मोहल्ले से, गाँव से, राज्य से, राष्ट्र से भी आगे विश्व में अपनी मति को फैलाते जाओ और ‘सबका मंगल, सबका भला हो, सबका कल्याण हो, सबको सुख-शांति मिले, सर्वे भवन्तु सुखिनः... इस प्रकार की भावना करके अपने दिल को बडा बनाते जाओ। परिवार के भले के लिए अपने भले का आग्रह छोड दो, समाज के भले के लिए परिवार के हित का आग्रह छोड दो, गाँव के लिए पडोस का, राज्य के लिए गाँव का, राष्ट्र के लिए राज्य का, विश्व के लिए राष्ट्र का मोह छोड दो और विश्वेश्वर के साथ एकाकार होकर बदलनेवाले विश्व में सत्यबुद्धि तथा उसका आकर्षण और मोह छोड दो।

    तब ऐसी विशाल मति जगजीत प्रज्ञा की धनी बन जायेगी।
    🙏🏻 मन के कहने में चलने से लाभ तो क्या होगा हानि अवश्य होगी क्योंकि मन इन्द्रिय-अनुगामी है, विषय-सुख की ओर मति को ले जाता है। लेकिन मति को मतीश्वर के ध्यान से, स्मरण से पुष्ट बनाओगे तो वह परिणाम का विचार करेगी, मन के गलत आकर्षण से सहमत नहीं होगी । इससे मन को विश्रांति मिलेगी, मन भी शुद्ध-सात्त्विक होगा और मति को परमात्मा में प्रतिष्ठित होने का अवसर मिलेगा, परम मंगल हो जायेगा।

    🕉️   वैदिक पंचांग  🕉️ जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष!

    दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।
     
    शुभ दिनांक : 7, 16, 25
    शुभ अंक : 7, 16, 25, 34
    शुभ वर्ष : 2027
    ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु
    शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
    जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
    नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। मंदिर में पताका चढ़ाएं।

    मेष (Aries)स्वभाव: उत्साही राशि स्वामी: मंगल शुभ रंग: लाल
    आज आप पूरी मेहनत व लग्न से कामों में जुटेंगे, जिससे आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे और संतान की संगति पर आप थोड़ा ज्यादा ध्यान दें। काम को लेकर बाहर आना जाना लगा रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोग अपने कामों पर पूरा ध्यान देंगे। पारिवारिक बिजनेस में थोड़ा नुकसान हो सकता है। आपको कोई दूसरी नौकरी का बुलावा सकता है, जिसमें आपका प्रमोशन भी होगा।

    वृषभ (Taurus)स्वभाव:  धैर्यवान राशि स्वामी: शुक्र शुभ रंग: सफेद
    आज का दिन आपके लिए जीवन स्तर में सुधार लेकर आएगा। ऑफिस में आपको काम को लेकर अपने जूनियर से कोई मदद लेनी पड़ सकती है। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे, लेकिन कोई पेट संबंधित समस्या आएगी। आप अपने घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक समान को लेकर आ सकते हैं। आपको अच्छे काम के लिए किसी सम्मान की प्राप्ति भी हो सकती हैं।

    मिथुन (Gemini)स्वभाव:  जिज्ञासु राशि स्वामी: बुध शुभ रंग: हरा
    आज का दिन आपके लिए आर्थिक  दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है, क्योंकि आपके लाभ के रास्ते खुलेंगे और आपके मन में काम को लेकर नए-नए आइडिया आएंगे। आपको फालतू के मामले में बोलने से बचना होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, लेकिन किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आप उन्हें मनाने  की पूरी कोशिश करें।

    कर्क (Cancer)स्वभाव:  भावुक राशि स्वामी: चंद्र शुभ रंग: नीला
    आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आप अपने कामों में यदि कोई बदलाव करेंगे, तो वह आपके लिए कमजोर रहेंगे। आपको अपने बढ़ते खर्चों पर कंट्रोल करने की आवश्यकता है। दोस्तों के साथ आपका अच्छा समय व्यतीत करेगें, क्योंकि वह बिजनेस को लेकर आपको कुछ टिप्स दे सकते हैं। आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन का लेनदेन करने से बचे।

    सिंह राशि (Leo)स्वभाव:  आत्मविश्वासी राशि स्वामी: सूर्य शुभ रंग: पीला
    आज का दिन आपके लिए कामों में एकाग्र होकर जुटने के लिए रहेगा। आपकी कुछ निकटतम लोगों से मुलाकात होगी, लेकिन आप अपनी वाणी पर संयम रखें। घर में बड़े सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप किसी सरकारी योजना में भी इन्वेस्टमेंट करने की प्लानिंग कर सकते हैं। आज आपको कार्यक्षेत्र में किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका काम करने में मन थोड़ा कम लगेगा।

    कन्या (Virgo)स्वभाव:  मेहनती राशि स्वामी: बुध शुभ रंग: ग्रे
    आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याग्रता बढ़ेगी। दोस्तों के साथ आप किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं। आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे, जिससे आपके परिवार में किसी सदस्य से बहसबाजी होने की संभावना है। आपको अपने बिजनेस को लेकर डिसीजन थोड़ा सोच समझ कर लेने होगे।

    तुला (Libra)स्वभाव:  संतुलित राशि स्वामी: शुक्र शुभ रंग: गुलाबी
    आज आपके विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे और आपका कोई काम बनते बनते बिगड़ सकता है, इसलिए  आप अपने कामों पर ही फोकस करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी।

    वृश्चिक (Scorpio)स्वभाव:  रहस्यम राशि स्वामी: मंगल शुभ रंग: गोल्डन
    आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी और आप अपने बिजनेस की योजनाएं को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं करेंगे। आपको पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और आप अपनी संतान को संस्कारों व परंपराओं पाठ पढ़ाएंगे।आपको कुछ नए कपड़े गैजेट आदि की खरीदारी करना भी आपके लिए अच्छा रहेगा।

    धनु (Sagittarius)स्वभाव:  दयालु राशि स्वामी: गुरु शुभ रंग: आसमानी
    आज का दिन आपके लिए खर्चों भरा रहने वाला है। यदि आपका धन कहीं फंसा हुआ था तो उसके आपको मिलने की संभावना है और प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। माता-पिता से आपको पारिवारिक मामले को लेकर बातचीत करनी होगी। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। यदि आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको उसमें माता-पिता से परमिशन लेकर जाना बेहतर रहेगा।

    मकर (Capricorn)स्वभाव:  अनुशासित राशि स्वामी: ग्रे शुभ रंग: बैंगनी
    व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज दिन बढ़िया रहने वाला है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी संतान  आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, लेकिन आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर  नहीं करनी है। यदि आपको पढ़ाई लिखाई तो लेकर कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अपने निजी मामलों  को भी मिल बैठकर निपटाना होगा।

    कुंभ ( Aquarius)स्वभाव:  मानवतावादीराशि स्वामी: शनि शुभ रंग: हरा
    आज आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसे पूरा करने में समस्या आएगी और नौकरी में भी कुछ समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। आप अपने परिवार में किसी सदस्य की ओर वादे को भी पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको अपने समय का सदुपयोग करना होगा, इसलिए आवश्यक कामो में ढील देने से बचे। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

    मीन (Pisces)स्वभाव: संवेदनशील राशि स्वामी: बृहस्पति शुभ रंग: गुलाबी
    आज का दिन आपके लिए अध्यात्म के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको अपने आसपास रह रहे  शत्रुओं को पहचानने की आवश्यकता है। आप अपने मन में किसी के प्रति ईर्ष्या द्वेष की भावना न  रखे। आप अपने शौक मौज की खरीददारी पर अच्छा खासा पैसा खर्च करेंगे। जीवन साथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, इसलिए आपको उनकी भावनाओं का सम्मान करना होगा।

    Bottom Post Ad

    Trending News