Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    UP में जल्द बन सकता है नया जिला - ‘कल्याण सिंह नगर’



    उत्तर प्रदेश लखनऊ/बलिया 
    इनपुट: हिमांशु शेखर 
    लखनऊ/बलिया :---उत्तर प्रदेश सरकार एक बार फिर प्रशासनिक पुनर्गठन की दिशा में कदम बढ़ा रही है। प्रदेश में एक नया जिला “कल्याण सिंह नगर” बनाए जाने की तैयारी तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, यह नया जिला अलीगढ़ के अतरौली और गंगीरी क्षेत्र के साथ-साथ बुलंदशहर की डिबाई तहसील को मिलाकर बनाया जा सकता है।

    राजस्व परिषद ने इस प्रस्ताव पर कार्यवाही शुरू करते हुए दोनों जिलों — अलीगढ़ और बुलंदशहर — के जिलाधिकारियों से विस्तृत भौगोलिक, जनसंख्या, राजस्व और प्रशासनिक रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट मिलने के बाद शासन स्तर पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

    बताया जा रहा है कि प्रस्तावित जिले का नाम भाजपा के दिवंगत नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के सम्मान में रखा जाएगा। कल्याण सिंह का जन्मस्थान अतरौली ही रहा है, इस कारण क्षेत्र के लोगों में इस निर्णय को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

    स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिक संगठनों ने सरकार से लंबे समय से अतरौली को जिला घोषित करने की मांग की थी। यदि सब कुछ योजना के अनुरूप रहा, तो जल्द ही उत्तर प्रदेश के नक्शे में “कल्याण सिंह नगर” के रूप में एक नया जिला जुड़ जाएगा।

    Bottom Post Ad

    Trending News