Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    "लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी" का आगमन नगवा में 16 नवंबर को



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    दुबहर, बलिया:--भारत के महान मनीषी संत त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के कृपा-पात्र शिष्य एवं वैष्णव परंपरा के तेजस्वी, विद्वान और त्याग मूर्ति संत लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज का आगमन 16 नवंबर, दिन रविवार को नगवा गांव स्थित राधाकृष्ण मंदिर, ठाकुरबाड़ी में प्रातः 10 बजे होगा।
    उक्त जानकारी देते हुए पंडित अश्वनी कुमार उपाध्याय ने बताया कि स्वामी जी महाराज ठाकुरबाड़ी में रविवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक उपस्थित रहेंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर स्वामी जी के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करें।

    Bottom Post Ad

    Trending News