Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    बड़ी खबर:संस्कार और संस्कृति किसी भी राष्ट्र की आत्मा : जीयर स्वामी


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट: धीरज यादव 
    दुबहर, बलिया:-- शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवा स्थित श्री राधा माधव मंदिर (ठाकुर बाड़ी) में रविवार को आध्यात्मिक वातावरण उस समय और अधिक पावन हो गया, जब महान मनीषी संत त्रिदण्डी स्वामी जी महाराज के कृपा पात्र शिष्य लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज पधारे। सबसे पहले उन्होंने राधा माधव मंदिर में पूजन-अर्चन और आरती किया। इस दौरान आचार्य पं0 अश्वनी कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में उपस्थित श्रद्धालुओं ने स्वामी जी का स्वागत कर फूलों की वर्षा की और जमकर जयकारे लगाए।
     उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी ने कहा कि धर्म केवल आस्था का विषय भर नहीं है, बल्कि यह धारण करने योग्य आचरण है, जो जीवन को अनुशासन, शुचिता और संतुलन प्रदान करता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में संस्कारों को अपनाए तथा संस्कृति के साथ संरक्षण हेतु प्रयासरत रहे तो समाज में प्रेम, सौहार्द और शांति की स्थापना स्वतः हो  जाएगी। उन्होंने ने कहा कि संस्कार और संस्कृति किसी भी राष्ट्र की आत्मा होती है। संबोधन के बाद उपस्थित लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया।
    इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व प्राचार्य डॉ0 अशोक कुमार उपाध्याय, पूर्व प्रधान चंद्रकुमार पाठक, जवाहरलाल पाठक, ब्रह्माशंकर पांडेय, दिनेश पाठक, पिंटू जावेद, डॉ0 बृकेश कुमार पाठक, पूर्व प्रधान सुनील सिंह, सुनील मिश्रा, अरुण सिंह गामा, संजय पांडेय, कमलेश सिंह, अजय पाठक, रोहित चौबे, राधाकृष्ण पाठक, राकेश पाठक, भुवनेश्वर पासवान, भरत पाठक, खन्नू पाठक, दुर्गा दुबे, शत्रुघ्न पांडेय, दयाशंकर मिश्र, विनोद पाठक, संतोष पांडेय, रमन पाठक, गडल दुबे, विनय चौबे, राजनाथ सिंह, सत्य नारायण पाठक, विजय शंकर तिवारी, उदय नारायण सिंह, महावीर पाठक, तारकेश्वर पाठक, छोटेलाल पाठक, बच्चन जी प्रसाद, विश्वनाथ पाठक, ओम प्रकाश पाठक, परमात्मानंद पांडेय, काशीनाथ यादव, महेश पाठक, सनी सिंह, हरेराम पाठक, विमल पाठक पोंगा, नरेंद्र पांडेय, आदित्य पाठक, हीरालाल यादव, लल्लन राजभर, बच्चा लाल गुप्ता, हरेराम शर्मा, अलगू गोंड़, अनिल पाठक, हरिशंकर पाठक एवं बब्बन विद्यार्थी, नितेश पाठक, थाना दुबहर के उप निरीक्षक राजकुमार, हमराहीगण सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News