Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    भीषण अग्निकांड में 10 झोपड़ी सहित दैनिक उपयोग की सारी सामग्री हुई राख : आग से किशोरी झुलसी, एक बकरी की मौत



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट: हिमांशु शेखर 

    बलिया:--शिवपुर दीयर नम्बरी (पाण्डेय डेरा) गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में 10 लोगों की रियायसी झोपड़ियां, नगदी रुपए, गहने, अनाज सहित दैनिक उपयोग की सारी सामग्री जलकर राख हो गई। मवेशी भी आग के भेंट चढ़े। वहीं एक 13 वर्षीय लड़की आग से झुलस गई।
     जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात करीब 10 बजे पीड़ित परिवार खाना खाकर सोने चले गए। इसी बीच अचानक जोगिंदर गोंड पुत्र रामायण गोंड की झोपड़ी से धुआं और आग की लपटें निकलना शुरू हो गया। घर के लोग किसी तरह से जान बचाकर बाहर निकल कर शोर मचाने लगे। इसी दौरान झोपड़ी में रखे रसोई गैस के दो सिलेंडर ब्लास्ट हो गए। ब्लास्ट इतना तेज था कि आसपास की जमीन थर्रा गई। देखते ही देखते रामायण गोंड पुत्र भोलानाथ गोंड, वीरेंद्र गोंड पुत्र रामायण गोंड, भरत गोंड पुत्र स्व. भोलानाथ गोंड, संतोष गोंड पुत्र स्व. भोलानाथ गोंड, वकील पासवान पुत्र स्व. जोगिंदर पासवान, पुष्पा देवी पत्नी स्व. अवधेश पासवान और दंगल पासवान पुत्र वकील पासवान की झोपड़ी आग की लपटों की चपेट में आ गई। झोपड़ी में सो रही जोगिंदर गोंड की 13 वर्षीय पुत्री अंबिका आग में झुलस गई। उसे ग्रामीणों की सहयोग से जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उपचार चल रहा है। जोगिंदर गोंड के घर से जले हुए गहने और नगदी देखा गया तो बताया कि मैं अपनी बच्ची की शादी के लिए डेढ़ लाख रुपए से अधिक रुपए के गहने धीरे-धीरे बनवा कर रख रहा था जिससे की विवाह के समय कोई दिक्कत ना हो। वहीं वकील पासवान की झोपड़ी में बंधी बकरी जल कर मर गई। सभी पीड़ित परिवार जनों ने बताया कि घर में रखा गया सारा सामान, कपड़े, गहने, नगदी, बर्तन, चारपाई सहित जमीन रजिस्ट्री की मूल कापी जलकर राख हो गई है।
     ग्रामीणों ने समरसेबल से पानी की व्यवस्था कर आग पर काबू पाया तब तक दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई। घंटों मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग बुझाने में सफल रहे। तब तक सब कुछ जलकर नष्ट हो चुका था। शिवपुर दियर पुलिस चौकी प्रभारी शिवचंद यादव मौके पर पहुंचकर पीड़ित लोगों की मदद करने और आग को नियंत्रित करने की व्यवस्था में लगे रहे। वहीं ग्राम प्रधान संजय यादव, लेखपाल अवनीश पांडेय, समाजसेवी कल्याण सिंह मौके पर पहुंचकर लोगों में तिरपाल सहित खाने-पीने की वस्तुओं की व्यवस्था की।

    Bottom Post Ad

    Trending News