Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    नगवा, बलिया की बेटी कृतिका पाठक ने गेट-2026 में लहराया परचम


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    दुबहर, बलिया:--जनपद के दुबहर क्षेत्र की मेधावी छात्रा कृतिका पाठक ने इंजीनियरिंग में स्नातक योग्यता परीक्षा (गेट) 2026 की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया है। हाल ही में घोषित परीक्षा परिणाम में कृतिका ने भूविज्ञान और भूभौतिकी विषय में अखिल भारतीय स्तर पर 148वीं रैंक प्राप्त की है। इस शानदार उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
    शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवा निवासी अजय कुमार पाठक की पुत्री कृतिका पाठक की प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय, बलिया से हुई। इसके पश्चात उन्होंने देश के प्रतिष्ठित सेंट जेवियर कॉलेज, मुंबई से भूविज्ञान विषय में स्नातक प्राप्त कर (बीएससी) और परास्नातक (एमएससी) की पढ़ाई पूरी की। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय कृतिका ने अपने माता-पिता के मार्गदर्शन, शिक्षकों के सहयोग और अपनी निरंतर कड़ी मेहनत को दिया है। अपने सफलता के मूल मंत्र साझा करते हुए कृतिका ने बताया कि नियमित अध्ययन, विषय की गहरी समझ और निरंतर अभ्यास के कारण ही मुझे यह रैंक हासिल हुई है। इंजीनियरिंग में स्नातक योग्यता परीक्षा (गेट) परीक्षा में इस उत्कृष्ट रैंक के साथ अब कृतिका के लिए देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों और शोध केंद्रों में उच्च शिक्षा के साथ-साथ सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में अधिकारी बनने के द्वार खुल गए हैं। क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने इसे स्थानीय बेटियों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बताया है।

    कृतिका की इस सफलता पर उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस खुशी में परिवार के लोग मिठाई खिलाकर उज्जवल भविष्य की कामना की। इस गौरवपूर्ण अवसर पर उनकी माता मीना पाठक, बड़े पिता शत्रुघ्न पाठक, त्रिभुवन नाथ पाठक, सुनीता  पाठक, ममता पाठक, शिवांगी, सूची, शिवांश, श्रेयांश और आयुष पाठक उपस्थित रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News