Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    पुण्यतिथि पर 251 जरूरतमंद महिलाओं में साड़ी सेट व नकद राशि का किया वितरण


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    दुबहर, बलिया:--क्षेत्र के ग्राम पंचायत ओझवलिया में सहकारी बैंक बलिया के सेवानिवृत्त मैनेजर एवं पूर्व प्रधान विनोद दुबे के भतीजे अतुल दुबे 'मुन्ना' के द्वारा अपने पिता स्व. बरमेश्वर दुबे एवं माता स्व. शारदा दुबे की पावन स्मृति में 50वीं पुण्यतिथि पर 251 जरुरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी, कपड़े व नगद राशि का वितरण किया गया। साथ ही सभी के लिए भोजन की भी  व्यवस्था कराई गई। इस दौरान पूर्व बैंक मैनेजर अतुल दुबे व पूर्व प्रधान विनोद दुबे ने जब संयुक्त रूप से जरुरतमंदों के हाथों में साड़ी थमाई, तो अनेक चेहरे आत्मिक संतोष से चमक उठे। कई बुजुर्ग महिलाएं साड़ी लेते हुए भावुक दिखीं और हाथ उठाकर परिवार को आशीर्वाद दी। कार्यक्रम की शुरुआत बरमेश्वर दुबे व शारदा दुबे के संयुक्त चित्र पर परिवारजनों सहित सैकड़ों लोगों ने पुष्पांजलि से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया तथा उनके सत्कर्मों, विचारों एवं संस्कारों को याद किया।
     
    इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व प्रधान सत्यनारायण गुप्ता ने कहा कि संसार में माता-पिता से बढ़कर धरती पर कोई देवता नहीं है, अतः माता-पिता की पुण्यतिथि पर जरुरतमंदों में साड़ी का वितरण करना एक बहुत ही सराहनीय एवं समाजसेवा का पुनित कार्य है। विशिष्ट अतिथि पिपरा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित दुबे ने कहा कि शास्त्रों के अनुसार वस्त्र दान सबसे पवित्र दानों में से एक है, जो सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक है। कहा कि पुण्यतिथि पर किया गया यह सेवा कार्य अति सराहनीय है।
    इस अवसर पर परिवहन मंत्री के प्रतिनिधि हर्ष नारायण सिंह, सीनियर जर्नलिस्ट सुनील शुक्ला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजित तिवारी, कछुआ के प्रधान बलिराम यादव, पंकज दुबे, अक्षयवर मिश्रा, अखिलेश ओझा, किशोर दुबे, वीरेन्द्र दुबे, सोनू शुक्ला, संतोष दुबे, सुधीर शुक्ला, सुरेन्द्र दुबे, सुनील दुबे, शिक्षक सोनू दुबे, अनीस मिश्रा, विवेक दुबे, पिंटू राय, अक्षय कुमार, अवधेश वर्मा, डॉ. दीनदयाल मिश्रा, नित्यानंद चौबे, राजा दुबे, रणविजय पाण्डेय, लक्की सिंह सहित सैकड़ों महिलाएं व पुरुष उपस्थित रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्रीशचंद्र पाठक एवं संचालन आचार्य पं० हजारी प्रसाद द्विवेदी स्मारक समिति के प्रबंधक सुशील दुबे ने किया।

    Bottom Post Ad

    Trending News