उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट:धीरज यादव
दुबहर, बलिया:-- मंगल पांडेय विचार सेवा समिति की आवश्यक बैठक मीडिया सेंटर अखार पर रविवार को अध्यक्ष कृष्णकांत पाठक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में शहीद मंगल पांडेय की ऐतिहासिक क्रांति की गौरव गाथा पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि मंगल पांडेय की क्रांति की शुरुआत 29 मार्च को हुई थी। इस दिन को मंगल महोत्सव के रूप में मंगल पांडेय विचार मंच के बैनर तले मनाया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए समिति के संयोजक गणेशजी सिंह ने कहा कि मंगल पांडेय के बलिदान से प्रेरणा लेने के लिए मंगल महोत्सव का आयोजन एक सार्थक पहल है। देश पर कुर्बान होने वाले क्रांतिकारियों की गौरव गाथा हमेशा से प्रेरणा का स्रोत रही है।
इस मौके पर विवेक सिंह, बब्बन विद्यार्थी, रणजीत सिंह, अजीत पाठक, अन्नपूर्णानंद तिवारी, श्रीभगवान चौधरी, पन्नालाल गुप्ता, डॉ. सुरेश चंद, संजय जायसवाल, गंगासागर राम आदि लोगों ने अपने-अपने विचार रखे। संचालन नितेश पाठक ने किया।

TREND