उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट:धीरज यादव
दुबहर, बलिया:-- समाज में असहाय, लाचार लोग भी होली की खुशियां मना सके इसकी पहल मदद संस्थान के संरक्षक बच्चन जी प्रसाद ने शुरू की है। उन्होंने रविवार के दिन अपने आवास पर अखार, नगवा, ब्यासी के तीन दर्जन चिन्हित गरीब, असहाय लोगों में होली के त्यौहार से संबंधित सभी आवश्यक सामग्री एवं वस्त्र भेंट की। त्यौहार की सामग्री पाकर उपस्थित महिला-पुरुष काफी खुश दिखे।
इस मौके पर मदद संस्थान के अध्यक्ष अखिलानंद तिवारी ने कहा कि ईश्वर ने हमें कुछ सामर्थ्य दिया है तो हमे मानवता की सेवा के लिए भी समय समय पर पहल करनी चाहिए। तभी हमारा समाज समतामूलक समाज बन सकेगा। उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए बच्चन जी प्रसाद को धन्यवाद देते हुए इस कार्य के लिए उनकी सराहना की।
इस मौके पर मुख्य रूप से पवन जी महाराज, राज नारायण तिवारी, जितेंद्र मिश्र, गणेश जी सिंह, निरंजन तिवारी, नरेंद्र सिंह, शंकर प्रसाद चौरसिया, राजकुमारी देवी, अनीता गुप्ता, नीरज गुप्ता, रामजी गिरी, अजीत पाठक, पन्नालाल गुप्ता, रणजीत सिंह, बब्बन विद्यार्थी, नितेश पाठक, पवन गुप्ता, अमरनाथ सिंह, पंचदेव नारायण दुबे, अवधेश सिंह, राम अवध राम, रामदेव गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

TREND