उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट,:धीरज यादव
दुबहर, बलिया:-- शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय नगवा में शनिवार को दोनों पालियों में उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा सीसी कैमरे के बीच, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सकुशल, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा केंद्र से एक किलोमीटर की दूरी के अंतर्गत की सभी फोटो कॉपी की दुकानें बंद रही। इस परीक्षा में कई जनपदों से आए परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा से पहले प्रवेश द्वार पर सभी परीक्षार्थियों का विधिवत चेकिंग किया गया। परीक्षा के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक एवं सीओ ने परीक्षा केंद्र का विधिवत निरीक्षण किया।
प्रथम पाली की परीक्षा में 480 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। जिसमें से 324 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 156 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं दूसरी पाली में भी 480 परीक्षार्थियों को परीक्षा देना था। जिसमें 348 ने परीक्षा दिया, और 132 अनुपस्थित रहे। परीक्षा को पारदर्शी बनाने तथा शांति एवं सुरक्षा के मद्देनजर परीक्षा केंद्र पर दुबहर थाना के थानाध्यक्ष अजय पाल, उप निरीक्षक राजकुमार, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार व थाने के अन्य पुरुष एवं महिला पुलिस सहित कई थानों की पुलिस तैनात रही।

TREND