Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    अजीत पाठक बने मदद संस्थान के जिला उपाध्यक्ष : अनेक लोगों ने दी बधाई



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    दुबहर, बलिया:-- गरीब, असहाय, लाचार लोगों की सेवा के क्षेत्र में काम करने वाली प्रमुख संस्था "मदद संस्थान" की बैठक रविवार को शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवा में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मदद संस्थान के वरिष्ठ सदस्य बच्चन जी प्रसाद ने किया। बैठक में संस्थान के सामाजिक कार्यों के साथ ही संस्थान के आगामी कार्य योजना पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
     बैठक के दौरान नगवा निवासी राष्ट्रपति पुरस्कार से अलंकृत शिक्षक पं. शिवजी पाठक के पौत्र अजीत पाठक को सर्वसम्मत से संस्थान का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान अजीत पाठक ने कहा कि मदद संस्थान का कार्य अत्यंत ही सुंदर एवं सराहनीय है। यह संस्थान समाज के असहाय, लाचार लोगों की निरंतर मदद कर रहा है। ऐसे संगठन से जुड़कर मैं अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। निश्चित रूप से समाज को ऐसे ही संगठनों की आवश्यकता है, जो हाशिये पर पड़े लोगो की मदद के लिए आगे आते रहे।

    इस मौके पर प्रमुख रूप से गणेश जी सिंह, निरंजन तिवारी, नरेंद्र सिंह, शंकर प्रसाद चौरसिया, रणजीत सिंह, बब्बन विद्यार्थी, नितेश पाठक, बच्चन जी प्रसाद, पवन गुप्ता, पन्नालाल गुप्ता, राकेश पाठक, अवध किशोर पाठक, रवि शंकर पाठक, गोलू पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News