उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट:धीरज यादव
दुबहर, बलिया:--महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद मंगल पांडेय के 169वें बलिदान दिवस के अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों ने उनके पैतृक गांव स्थित स्मारक परिसर में पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमनकिया। इस दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला समन्वयक शैलेंद्र पांडेय ने कहा कि मंगल पांडेय का बलिदान समस्त राष्ट्र के लिए प्रेरणापुंज है। जो राष्ट्र भक्ति के लिए देशवासियों में नई ऊर्जा का संचार करता है।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से केके पाठक, डॉ0 पंकज ओझा, शशिकांत सिंह, आशुतोष राय, बब्बन विद्यार्थी, रणजीत सिंह, रवि तिवारी, नितेश पाठक, बच्चन जी प्रसाद, हरिशंकर पाठक, रामजी गिरी आदि लोग मौजूद रहे।

TREND