उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट: धीरज यादव
बलिया:--भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देश पर अग्रणी बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के तत्वावधान में आरोह फाउंडेशन के द्वारा हनुमानगंज क्षेत्र के ब्रह्माइन गांव में स्थित ब्रह्माणी मंदिर प्रांगण में वित्तीय साक्षरता जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को वित्तीय समावेशन एवं विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के साथ-साथ किसान क्रेडिट कार्ड की उपयोगिता एवं समय से उसके नवीनीकरण होने पर भारत सरकार द्वारा दी जा रही ब्याज अनुदान के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय रिजर्व बैंक के एलडीओ ऋषभ सक्सेना ने कहा कि वित्तीय समावेशन जीवन जीने की कला है। उन्होंने लोगों से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। साथ ही बैंकिंग सेवाओं से जुड़ने, बचत करने तथा री-केवाईसी कराने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।इस अवसर पर जिला अग्रणी प्रबंधक सुशील कुमार ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में उपस्थित लोगों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी।उन्होंने कहा कि वित्तीय साक्षरता से ही समृद्ध और सुरक्षित जीवन संभव है।
कार्यक्रम में सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के एफएलसी अनिल शुक्ला, आरोह फाउंडेशन के सीसी संजीव श्रीवास्तव, आरोह फाउंडेशन के जिला समन्वयक सूरज सिंह, रितेश सिंह , आरोह फाउंडेशन के समस्त एफसी एएफसी टी एस पी के साथ सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

TREND