Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    भक्ति की शक्ति प्रबल होती है, भक्ति में समर्पण का होना अति जरूरी : बुलेट बाबा


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    दुबहर, बलिया:-- क्षेत्र के ग्राम सभा ओझा कछुआ, उग्रसेनपुर स्थित लखन बाबा समाधि मठिया के समीप आयोजित अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ के पावन अवसर पर अयोध्या धाम से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक शक्तिपुत्र बुलेट बाबा ने भगवान शिव की महिमा, रुद्राभिषेक के महत्व और भक्तों की भक्ति पर आधारित संगीतमय कथा का रसपान कराया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
    कथा व्यास बुलेट बाबा ने भगवान शिव और माता पार्वती के अलौकिक विवाह का जीवंत वर्णन करते हुए कहा कि शिव जी का नाम जपने मात्र से जीवन के सारे कष्ट और पाप मिट जाते हैं। भोले बाबा की कृपा हमेशा अपने सच्चे भक्तों पर बनी रहती है। क्योंकि भक्ति की शक्ति प्रबल होती है। उन्होंने भक्ति और समर्पण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भक्ति में समर्पण का होना अति जरूरी है। ईश्वर को पाने के लिए सच्चे मन से प्रार्थना करनी होगी। जैसे एक छोटा बच्चा निश्छल भाव से अपनी माँ को पुकारता है, ठीक वैसे ही भक्तों को भी भगवान को याद करना चाहिए। मनुष्य को हमेशा सबके कल्याण की कामना करनी चाहिए और अपने भीतर के अहंकार को त्याग कर ईश्वर की शरण में जाना चाहिए।
     
    इस मौके पर प्रमुख रूप से दीनदयाल मिश्रा, शशिकांत मिश्रा, अभय दुबे, अनूप यादव, अमित तिवारी, लालू सिंह, गगन पांडेय, गोलू दुबे, आनंद सिंह, मंटू यादव, दुर्गेश मिश्रा, निहाल सिंह, चंदन सिंह, लक्की बाबू, संदीप प्रजापति, शिव गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News