उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट:धीरज यादव
दुबहर, बलिया:-- थानाध्यक्ष दुबहर अनुपम जायसवाल के कुशल नेतृत्व में थाना दुबहर पुलिस को मिली सफलता। पुलिस द्वारा 315 लीटर अवैध देसी शराब बरामद एवं एक पिकअप वाहन को सीज किया गया।
सोमवार को थाना दुबहर पुलिस टीम के उप निरीक्षक शुभेन्द्र सिंह मय हमराह द्वारा संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग जनाड़ी चौराहे से लगभग 50 मीटर आगे जनेश्वर मिश्र सेतु मार्ग पर की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन से 35 पेटी ब्ल्यू लाईम अवैध देशी शराब बरामद हुई। प्रत्येक पेटी में 45-45 पाउच तथा प्रत्येक पाउच में 200 एमएल अवैध देशी शराब पायी गयी। इस प्रकार कुल 1575 पाउच, कुल मात्रा 315 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की गयी। पिकअप वाहन को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत सीज कर दिया गया।
बरामदगी के आधार मु0अ0सं0 69/2026 धारा 60(1), 63 एवं 72 आबकारी अधिनियम बनाम अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में- उप निरीक्षक शुभेन्द्र सिंह, का0 तरुण मिश्रा, रि0 का0 एकांश सिंह, थाना दुबहर, जनपद बलिया रहे।

TREND