उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट:धीरज यादव
दुबहर, बलिया:--भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देश पर अग्रणी बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आरोह फाउंडेशन द्वारा दुबहर क्षेत्र के नगवा गांव में वित्तीय साक्षरता एवं जन जागरूकता शिविर का आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों को वित्तीय समावेशन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
जिला अग्रणी प्रबंधक सुशील कुमार ने बैंकिंग सेवाओं, बचत, री-केवाईसी तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री के प्रतिनिधि हर्ष सिंह ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की मंशा प्रत्येक नागरिक को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने की है। कार्यक्रम का संचालन नितेश पाठक ने किया।
इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक शिव कुमार सिंह, वर्धन पाठक, धर्मेंद्र तिवारी, कुसुम पाठक, प्रधान प्रतिनिधि भुवनेश्वर पासवान, बृजेश पाठक 'रैना', राकेश सिंह, ज्ञानी शुभम, देवेंद्र सहित आरोह फाउंडेशन के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

TREND